{"_id":"60d4e8ec35eed27add2bef832eb95dc2","slug":"acadmic-calander-of-punjab-university-announced-see-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू ने जारी किया 2014-15 का एकेडमिक कैलेंडर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू ने जारी किया 2014-15 का एकेडमिक कैलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jun 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बुधवार को 2014-15 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत 185 दिन का एकेडमिक शेड्यूल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
सेमेस्टर सिस्टम के तहत पहले एकेडमिक सत्र में 99 जिन और दूसरे सेशन में 86 दिन विभाग खुलेंगे। पीयू प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार पीयू के सभी टीचिंग विभाग 7 जुलाई को खुल जाएंगे।
विज्ञापन
रिजल्ट में देरी होने पर विभागों में टीचिंग वर्क 10 जुलाई से शुरू होगा। इसके बाद भी रिजल्ट में देरी होने पर रिजल्ट घोषित होने के चौथे दिन से कक्षाएं शुरू हो जाएंगे। पीयू सीईटी(यूजी) के तहत दाखिला पाने वालों की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
2 से 11 अक्टूबर तक ऑटम ब्रेक
पीयू में 2 से 11 अक्टूबर तक ऑटम ब्रेक रहेगा। 13 अक्टूबर से 17 दिसंबर पढ़ाई का दौर जारी रहेगा। सेमेस्टर सिस्टम के तहत पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से 27 दिसंबर तक जारी रहेंगी।
विंटर ब्रेक 29 दिसंबर 2014 से 14 जनवरी 2015 तक रहेगा। दूसरा सेमेस्टर के 15 जनवरी से 22 मई तक जारी रहेगा। सेमेस्टर सिस्टम के तहत दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 से 30 मई तक होंगी।
गर्मियों की छुट्टियां 1 जून से 9 जुलाई तक रहेंगी। पीयू प्रशासन ने विभिन्न विभागों को टेस्ट की तिथि अपने स्तर पर तय करने का अधिकार दिया है।