फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   abvp won 8th time in dav dehradun

पढ़िए, ABVP ने DAV में कैसे लिखी जीत की इबारत

Mon, 15 Sep 2014 07:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Sep 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
abvp won 8th time in dav dehradun

डीएवी पीजी कॉलेज में कम वोटिंग होने के बावजूद एनएसयूआई को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। एनएसयूआई की लाख कोशिशें भी एबीवीपी को लगातार आठवीं बार रिकॉर्ड जीत से नहीं रोक पाई।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के पारस गोयल और महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप के जगबीर सिंह असवाल ने जीत दर्ज की। सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद पर एसएफआई समर्थित प्रत्याशियों ने जोरदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


डीएवी में सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे से मतगणना शुरू हुई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतपेटियां खुलनी शुरू हुई तो एबीवीपी ने शुरू से ही लीड पकड़ ली थी। तीन राउंड पूरे होने के बाद एनएसयूआई के नवदीप सिंह नेगी, एबीवीपी के पारस गोयल से 1005 वोट से पिछड़ गए थे। इसके बाद एनएसयूआई की हार का अंतर बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घट गए एनएसयूआई के वोट

abvp won 8th time in dav dehradun

पारस ने नवदीप नेगी को 1775 मतों से पराजित किया। महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप के जगबीर सिंह असवाल ने सत्यम शिवम ग्रुप के संदीप शर्मा को 500 मतों से पराजित किया।

उपाध्यक्ष पद पर बालम सिंह 718, सहसचिव पद पर एसएफआई समर्थित वंदना गुंसाई 469, कोषाध्यक्ष पद पर एसएफआई समर्थित अनीता नेगी 1268 वोटों से विजयी घोषित हुई।

विवि प्रतिनिधि पद पर गत वर्ष की उपाध्यक्ष मोनिका 22 वोटों से जीती तो छात्र स्नातक प्रतिनिधि विज्ञान में आदित्य सिल्सवाल निर्विरोध चुने गए। मतगणना संपन्न होने के बाद सभी विजेता प्रत्याशियों को मुख्य चुनाव अधिकारी डा. आरके पाठक ने शपथ दिलाई।

इस साल एनएसयूआई को बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा है। गत वर्ष हुए एनएसयूआई केवल 1099 मतों से हारी थी जबकि इस बार 1775 वोटों से। गत वर्ष एबीवीपी प्रत्याशी सिद्धार्थ राणा ने 3246 जबकि एनएसयूआई प्रत्याशी भूपेंद्र नेगी ने 2147 वोट हासिल किए थे। पिछले साल टिकट न मिलने पर स्वाती नेगी ने एनएसयूआई से बगावत कर चुनाव लड़ा था।

किसको मिले कितने वोट

abvp won 8th time in dav dehradun

छात्र संघ चुनाव के बाद कॉलेज मंगलवार को बंद रहेगा। प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि छुट्टी के बावजूद कॉलेज में मंगलवार को गढ़वाल विवि की बीएड की परीक्षाएं यथावत होंगी।

प्रत्याशियों को मिले वोट
अध्यक्ष-
पारस गोयल : 2873
नवदीप नेगी : 1098

उपाध्यक्ष-
बालम सिंह : 1671
सुषमा चौहान : 953
पंकज सिंह मेहता : 577
हरीश कुमार : 425
कोमल चौहान : 296

महासचिव-
जगबीर सिंह : 1581
संदीप शर्मा : 1081
शुभम सिंह ठाकुर : 904
विकास भट्ट : 406

सहसचिव-
वंदना गुंसाई : 2165
सागर : 1696

कोषाध्यक्ष-
अनीता नेगी : 2568
प्रशांत रतूड़ी : 1300

विवि  प्रतिनिधि-
मोनिका : 1111
शिवांग उनियाल : 1089
राकेश रावत : 888
हरिंदर सिंह बेदी : 436
अरुण बिष्ट : 414

एबीवीपी का लगातार आठवां अध्यक्ष

abvp won 8th time in dav dehradun

वर्ष---------------अध्यक्ष
2007------------जितेंद्र रावत मोनी
2008------------राहुल रावत
2009------------आशीष बहुगुणा
2010------------अंशुल चावला
2011------------आशीष रावत
2012------------महेश जगूड़ी
2013------------सिद्धार्थ राणा
2014------------पारस गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed