{"_id":"02413ea8002144ec28a94fdc23efbeb9","slug":"abvp-s-warning-sca-election-would-not-be-banned","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी की चेतावनी, चुनाव न करवाए तो होगा आंदोलन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एबीवीपी की चेतावनी, चुनाव न करवाए तो होगा आंदोलन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 03 Jun 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री अजय ठाकुर ने विवि प्रशासन को चेताया है कि छात्र संघ चुनाव को बंद करने और विवि ने फीस बढ़ाने का फैसला लिया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
विज्ञापन
एबीवीपी किसी सूरत में इन छात्र विरोधी फैसलों को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने प्रदेश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों में माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के मुताबिक छात्र संघ चुनाव करवाए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
प्रांतमंत्री ने कहा कि मंगलूर में हुई एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पारित किए प्रस्ताव के तहत प्रदेश भर में युवाओं में नशे के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस बैठक में दिल्ली विवि में चलाए जा रहे चार वर्षीय डिग्री कोर्स को तुरंत बंद कर निरस्त किए जाने, खेलों को बढ़ावा देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन को खिलाड़ियों को सुविधाएं दिए जाने जैसी मांगे उठाई गई।
अजय बने प्रांत संगठन मंत्री दिल्ली
प्रदेश एबीवीपी के प्रांत मंत्री अजय ठाकुर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नया कार्यभार संभाला गया है। उन्हें अब प्रांत संगठन मंत्री दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अजय ठाकुर पिछले दो सालों से प्रदेश में एबीवीपी प्रांत मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। उनके कार्यकाल में प्रदेश में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा व्यापारीकरण के खिलाफ और फीस बढ़ोतरी जैसे आम छात्रों से जुड़े मामलों को लेकर बड़े आंदोलन हुए।