फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   abvp protest at rkmv.

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्राओं ने की नारेबाजी

Tue, 09 Sep 2014 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 09 Sep 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
abvp protest at rkmv.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आरकेएमवी इकाई ने मंगलवार को विवि द्वारा बढ़ाई गई फीस के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और इस फैसले को तुरंत वापस लिए जाने की मांग उठाई।

विज्ञापन


इकाई उपाध्यक्ष पूनम वर्मा की अगुवाई में कॉलेज गेट के बाहर एकत्र हुई कार्यकर्ताओं ने विवि प्रशासन और फीस बढ़ोतरी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर कुलपति लगातार छात्र विरोधी फैसले ले रहे है।
विज्ञापन


फीसों में की गई कई गुणा बढ़ोतरी से आम छात्र अब कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई नहीं कर पाएगा। इतनी अधिक फीस चुकाना अब आम गरीब छात्र के लिए मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी किसी सूरत में इस फैसले को नहीं मानेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे वापस करने के लिए चलाए आंदोलन और आने वाले समय में और तीखा किया जाएगा। उन्होंने विवि प्रशासन पर आरोप लगाया कि पहले फीस बढ़ोतरी उसके बाद छात्र संघ चुनाव पर रोक लगाने से साफ है कि यह आम छात्रों के खिलाफ एक साजिश और तानाशाही फरमान थे।


इसके खिलाफ आंदोलन खड़ा न हो इसके लिए ही चुनाव प्रतिबंध लगाया गया है। यह सीधे तौर पर छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास है। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस प्रदर्शन में इकाई कार्यकर्ता शिवानी वर्मा, बबीता, शालिनी, रेणुका, सरिता, प्रियंका, मोनिका, सुमन, नरेंद्रा, कविता, रोजी, देकिंत, डोलमा, बुटीत, संगधेन, शीतल शर्मा और अन्य शामिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed