{"_id":"84926dcf1a098676c57f05c2226b2d03","slug":"abvp-protest-againest-fee-hike-at-hpu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू में एबीवीपी और पुलिस में फिर तनातनी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एचपीयू में एबीवीपी और पुलिस में फिर तनातनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 30 Aug 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बढ़ाई गई फीसों और छात्र संघ चुनाव पर पाबंदी के खिलाफ शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी ने विरोध रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय के बाहर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन
रैली में शामिल कार्यकर्ताओं तथा गेट पर तैनात पुलिस जवानों के बीच धक्कामुक्की और बहस हुई। कार्यकर्ता अंदर जाने के लिए अड़े रहे। इस पर पुलिस जवानों और अधिकारियों ने बिना नारेबाजी के परिसर में रैली ले जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
इस दौरान हुई सभा को संगठन ने प्रदेश सह मंत्री नवनीत कौशल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम, इकाई उपाध्यक्ष चेतन गुलेरिया और और संजौली इकाई अध्यक्ष अर्पिता द्विवेदी ने संबोधित किया। इन नेताओं ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को चेताया कि शीघ्र छात्र विरोधी फैसलों को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को उग्र रुप दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चार सितंबर को इन फैसलों के विरोध में होने वाले बूट पालिश करो... फीस भरो... अभियान से प्रदेश भर से एकत्र होने वाली राशि को कुलपति और मुख्यमंत्री को विवि के आर्थिक संकट को दूर करने के लिए दिया जाएगा। नेताओं ने कुलपति को तानाशाह करार देते हुए कहा कि इनके फैसलों को किसी सूरत में नहीं माना जाएगा। छात्रों की जेब पर डाका नहीं डालने दिया जाएगा।