{"_id":"7d41b19a5390de2c43d4a5fc7ec3678b","slug":"abvp-protest-againest-fee-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म फीस के विरोध में एबीवीपी ने खोला मोर्चा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फार्म फीस के विरोध में एबीवीपी ने खोला मोर्चा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 25 Apr 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपी यूनिवर्सिटी में फार्म की फीस 160 रुपए लेने को लेकर एबीवीपी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने प्रवेश परीक्षा फार्म के लिये वसूली जा रही 160 रुपये फीस के खिलाफ वीरवार को परिसर में प्रदर्शन किया।
परिषद इकाई अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगतार सरकार के इशारों पर फीस बढ़ोतरी कर आम छात्रों पर आर्थिक बोझ डाल रहा है।
कभी विजन-20-20 तो कभी जर्मन तकनीक की मार्कशीट के नाम पर छात्रों से फीस वसूली जा रही है। इसकी एवज में छात्रों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है।
उन्होंने बिना प्रोस्पेक्टस छपवाए छात्रों से 160 रुपये की फीस वसूले जाने के फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। छात्रों ने 120 रुपये का प्रवेश शुल्क अलग से वसूला जा रहा है।
उन्होंने प्रशासन से 160 रुपये की फार्म की फीस लेने के फैसले को वापस लेने की मांग करते हुये चेताया कि ऐसा न होने पर एबीवीपी आंदोलन को मजबूर होगी।