{"_id":"198f23fbbcb7190073b5d7600bfa7c07","slug":"abvp-announced-candidate-for-dbs-and-mkp-student-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीएस और एमकेपी में यह होंगे एबीवीपी के प्रत्याशी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीबीएस और एमकेपी में यह होंगे एबीवीपी के प्रत्याशी
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Aug 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव ने देहरादून के दो कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। डीबीएस पीजी कॉलेज में अरुण कुमार को अध्यक्ष पद का दावेदार बनाया गया है, जबकि एमकेपी में प्रगति को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा
प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उनका मकसद सभी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के स्तर की गिरावट को रोकना है।
उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों का चयन बेहद सोच समझकर किया गया है। डीबीएस में हर साल की तरह इस साल भी एबीवीपी की ओर से केवल अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार उतारा गया है। प्रेस वार्ता में डॉ. कौशल कुमार, संकेत नौटियाल, तिलकराज गुप्ता, विक्रम, गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एमकेपी में यह होंगे एबीवीपी के प्रत्याशी
अध्यक्ष : प्रगति, उपाध्यक्ष : गुलफ्सा नाज, महासचिव : मेघा जट, सह सचिव : नैना चंदाना, कोषाध्यक्ष : वैशाली, विवि प्रतिनिधि : सुस्मिता भंडारी, कार्यकारिणी सदस्य : नसरीन जहां, हेमा, सोनम अरोड़ा, मीनाक्षी।
विज्ञापन