{"_id":"1076358fd38a1879da697d9da527043a","slug":"abhijeet-get-fifteen-rank-in-upsc-exam-result-annoounce-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी के नतीजों में चंडीगढ़ के अभिजीत 15वें स्थान पर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपीएससी के नतीजों में चंडीगढ़ के अभिजीत 15वें स्थान पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 04 Jul 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
यूपीएससी के आज आए नतीजों में चंडीगढ़ के 24 साल के अभिजीत ने परीक्षा में 15वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
अभिजीत वैसे तो रयात बाहरा संस्थान में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट हैं, लेकिन उनका शौक बचपन से ही आईपीएस बनने का था। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी माता इस समय अभिजीत की बहन के साथ अमेरिका में हैं।
अभिजीत के पिता रमन कपलिसा मार्कफैड में चीफ मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी भी अपने बच्चों पर पढ़ाई को लेकर सख्ती नहीं बरती और जिस विषय में उनके बच्चों को रूचि थी उसे पूरा करने की आजादी दी। शायद यही वजह है कि आज उनका बेटा इस मुकाम तक पहुंचा है।
विज्ञापन
अभिजीत के दादा खुद खुद आईएएस रिटायर्ड हैं, उन्हीं से उन्हें आईपीएस बनने की प्रेरणा मिली। अभिजीत बताते हैं कि उन्होंने इसके लिए कभी भी अलग से पढ़ाई नहीं की और न ही कभी कहीं से कोचिंग ली है।
विज्ञापन
अभिजीत की माने तो अगर आपके मन में समाज के लिए कुछ अच्छा करने की है तो रास्ता खुद ही निकल जाता है।