फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aap and manish sisodia

AAP इफेक्ट: कितना रंग लाएगा ये बदलाव?

Sat, 18 Jan 2014 10:51 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jan 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
aap and manish sisodia

दिल्ली के सरकारी स्कूलों की जांच के लिए शिक्षा मंत्री की ओर से वॉलंटियर तैनात करने के बाद शिक्षा निदेशालय हरकत में आ गया है।

विज्ञापन


निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों को सुरक्षा व स्वच्छता के लिए खास निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही उपशिक्षा निदेशकों को समय-समय पर स्कूलों का औचक दौरा करने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि निदेशालय नहीं चाहता है कि वॉलंटियर की ओर से कोई गलत रिपोर्ट शिक्षा मंत्री तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें: नर्सरी दाखिला: AAP ने दिया राहत का मरहम
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने प्रिंसिपल को खास निर्देश देकर बच्चों की सुरक्षा, पानी व शौचालय के स्तर पर स्वच्छता का खास ध्यान रखने को कहा है। निर्देशों में कहा गया है कि स्कूलों में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। पब्लिक स्कूलों की भांति किसी भी बच्चे को स्कूल अवधि के दौरान बाहर ना जाने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के मेन गेट पर एक रजिस्ट्रार रखा जाए जिसमें स्कूल में आने जाने वाले लोगों का ब्यौरा हो। स्कूल के समय व लंच ब्रेक के दौरान भी कम से कम चार शिक्षकों को गेट पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। जिससे कि बच्चे सुरक्षित बाहर जा सकें। शिक्षकों को स्कूल की छुट्टी होने पर जिम्मेदारी दी जाए कि कोई बच्चा स्कूल में रहने ना पाए।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल से प्रेरित 8वीं के बच्चे ने ये क्या किया?


उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूलों का स्तर सुधारने की घोषणा की थी। ऐसे में निदेशालय ने स्कूलों को स्वच्छता का स्तर सुधारने के लिए भी कहा है। इसके लिए शौचालयों की सफाई और साफ पानी को सबसे अहम रखा गया है। कहा गया है कि स्कूल नियमित कर्मचारी नहीं होने पर सफाई कर्मियों को बाहर से भी नियुक्त कर सकते हैं। छात्राओं के स्कूल में पुरुष कर्मचारी की बजाए महिला कर्मचारी नियुक्त करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed