{"_id":"2f9981e3b9688366d3091fb9e7d5e08d","slug":"a-ragging-incident-in-sn-medical-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बाल छोटे करवाओ, नहीं तो ऐसे ही पिटोगे'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
'बाल छोटे करवाओ, नहीं तो ऐसे ही पिटोगे'
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 07 Sep 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया सत्र शुरू हुए अभी सप्ताह भर भी नहीं गुजरा कि एसएन मेडिकल कॉलेज में एक और रैगिंग की घटना सामने आई है।
सीनियर छात्रों ने जूनियर को न सिर्फ दो बार पीटा, बल्कि बाल छोटे कटवाने और बाइक से कालेज नहीं आने की धमकी भी दी।
शनिवार को शिकायत लेकर छात्र के पिता प्राचार्य कार्यालय पहुंचे तो सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने हंगामा किया। कार्रवाई न होने पर उन्होंने अपने बेटे को सीट से इस्तीफा देने तक की बात कह दी।
एक सितंबर से एसएन मेडिकल कालेज में नए सत्र की शुरूआत हुई है। इसके चंद दिन बाद ही जूनियर छात्र रैगिंग के शिकार हुए।
शनिवार को अवधपुरी के रहने वाले देवी प्रसाद गौतम प्राचार्य कार्यालय पहुंचे। प्राचार्य उपस्थित नहीं थे। स्टाफ ने उन्हें कल आने के लिए कहा, इस पर वह बिफर पड़े और हंगामा शुरू कर दिया।
शोर होने पर वरिष्ठ अधीक्षक रामप्रकाश शर्मा ने उनकी शिकायत सुनी। उन्होंने बताया कि कुछ सीनियर उनके बेटे से मारपीट कर रहे हैं।
दो दिन पहले नेत्र रोग विभाग के पास उसे पीटा। शुक्रवार को सेंट जोंस चौराहे पर बेटे को पकड़ लिया। कालेज के खेल मैदान में ले जाकर प्रताड़ित किया। उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
एक महीने में चौथी घटना
बीते एक महीने में रैगिंग की यह चौथी घटना है। 20 अगस्त को रैगिंग के आरोप में पांच छात्र सस्पेंड कर दिए गए थे। बाद में समझौता करा दिया गया था।
कहीं भारी न पड़ जाए उदारता
हर बार रैगिंग की घटना पर समझौता ही अंतिम विकल्प रहा। दोनों पक्षों से ऐसी घटना न होने का प्रार्थना पत्र लिखवा लिया जाता है।
कालेज प्रशासन की यह उदारता किसी छात्र के लिए भारी न पड़ जाए। बता दें कि रैगिंग के विरोध में हाथरस में पीड़ित छात्र के दो परिजन की हत्या कर दी गई थी।