{"_id":"fb88eea069bb9139cf134c3813bd8569","slug":"a-new-course-for-cs-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"CS के छात्रों के लिए एक नया कोर्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CS के छात्रों के लिए एक नया कोर्स
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 28 Apr 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएस छात्रों के लिए अच्छी खबर है। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के सेंटर फॉर कॉरपोरेट गवर्नेंस, रिसर्च एंड ट्रेनिंग की ओर से पहली बार इंटीग्रेटेड कंपनी सेक्रेटरीशिप कोर्स की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में शामिल हुए छात्र इस कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। इस कोर्स के लिए सीएस के सभी चैप्टर को इसकी सूचना भेजी गई है।
दरअसल, अभी तक सीएस के अलग-अलग मॉड्यूल में दाखिला लेने के बाद घर पर ही रहकर छात्र पढ़ाई करते थे। ट्यूशन और पढ़ाई से छात्रों को डिग्री तो मिल जाती थी, लेकिन मौजूदा कॉरपोरेट कल्चर से दूर रहते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यहां पढ़ने वालों को हॉस्टल में रहना होगा जरूरी
विज्ञापन
छात्रों के अंदर कॉरपोरेट कल्चर और प्रैक्टिकल एक्सपोजर देने के लिए ही आईसीएसआई ने फुल टाइम कोर्स शुरू किया है। इसका मकसद छात्रों के अंदर सॉफ्ट स्किल, लीडरशिप और लाइफ स्किल्स को विकसित करना है।
इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को सीएस का प्रैक्टिकल करने का भी मौका मिलेगा। कोर्स के सहायक निदेशक प्रतिमा संघवी का कहना है कि फुल टाइम इस कोर्स को अभी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है।
यह भी पढ़ें: छात्राओं के टॉयलेट में नहीं है कुंडी, एलजी सख्त
इस सत्र में केवल मुंबई स्थित आईसीएसई के सेंटर फॉर कॉरपोरेट गवर्नेंस, रिसर्च एंड ट्रेनिंग में चलेगी। पूरे देश के चैप्टर में एग्जीक्यूटिव मॉड्यूल में रजिस्टर्ड छात्र इसमें दाखिला ले सकते हैं। दो साल पूरे होने के बाद छात्रों को विभिन्न कंपनियों में भेजकर 15 महीने की ट्रेनिंग कराई जाएगी।
इस तरह करें आवेदन
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आईसीएसई की वेबसाइट www.icsi.edu/ccgrt शुरू कर दी गई है, लेकिन छात्रों के पास महज 30 अप्रैल तक मौका है। सीएस एग्जीक्यूटिव वाले छात्र जिनकी उम्र 01 जुलाई 2014 को 26 साल से कम है, वो आवेदन कर सकते हैं। कोर्स में दाखिला के लिए 25 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर छात्रों की मेरिट तैयार होगी और फिर मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।