फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fourth cut off of lucknow university

LU: जारी हो गई चौथी कटऑफ, फिर बीएससी, मैथ्स टॉप पर

Mon, 05 Aug 2013 06:46 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 06:46 AM IST
विज्ञापन
fourth cut off of lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक के नौ कोर्सेज की चौथी कटऑफ सूची रविवार को जारी कर दी गई।

विज्ञापन


इसके अलावा बीए में दोबारा च्वॉइस लॉकिंग का मौका देने के बाद उसकी तीसरी कटऑफ भी घोषित कर दी गई। इन दोनों लिस्ट में कुल 995 सीटें हैं। इस बार भी बीएससी मैथ्स ही टॉप पर है।

इसके बाद एलएलबी ऑनर्स में मेरिट ऊंची है लेकिन इसमें मात्र सात सीटें ही हैं। वहीं, बीए में करीब 495 सीटें खाली चल रही थीं। तीसरी कटऑफ के बाद इसमें अभी 150 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन


प्रो. एनके खरे ने बताया कि इनमें पर्शियन, अरेबिक, अरब कल्चर, एशियन कल्चर, उर्दू जैसे विषय हैं जिनमें एक भी अभ्यर्थी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। ऐसे में अब बीए में इन 150 सीटों का खाली रहना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 अगस्त है आखिरी डेट
लविवि के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि इस कटऑफ सूची में चयनित अभ्यर्थियों को सात अगस्त तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में बैंक चालान के जरिए या क्रेडिट-डेबिट कार्ड के माध्यम से फीस जमा करनी होगी।


इसके बाद उन्हें 11 अगस्त को अलॉटमेंट लेटर दिया जाएगा। यह लविवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।

अभ्यर्थी अलॉटमेंट लेटर और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर संबंधित डीन कार्यालय में अपने दाखिले की प्रक्रिया पूरी करेंगे। प्रो. खरे ने बताया कि यह कटऑफ सूची नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लगाकर तैयार की गई है।

इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईएससी के छात्रों के अंक एक समान हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed