{"_id":"124-64615","slug":"Lucknow-64615-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू को मिले 33 नए शिक्षक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
केजीएमयू को मिले 33 नए शिक्षक
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 04 Aug 2013 07:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की शनिवार को हुई कार्यपरिषद की बैठक काफी हंगामेदार रही।
विज्ञापन
33 नए शिक्षकों के चयन और 53 शिक्षकों की प्रोन्नति को कार्यपरिषद ने हरी झंडी दे दी। वहीं, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों के अनुसार शिक्षकों और अन्य स्टाफ की भर्ती को भी मंजूरी दी गई।
कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के दो शिक्षकों के खिलाफ फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्र लगाने के मामले की जांच को दोबारा शुरू करने का मुद्दा कार्यपरिषद में रखा गया तो कुछ सदस्यों ने इसकी जरूरत पर प्रश्न लगा दिया लेकिन बाद में जांच की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
वहीं, रेडियोडायग्नोसिस सहित कई अन्य विभागों में विवाद के चलते रिजल्ट रोक लिया गया। कार्यपरिषद का सबसे संवेदनशील मुद्दा कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के दो शिक्षकों के खिलाफ दोबारा जांच की अनुमति देना रहा।
विज्ञापन
केजीएमयू प्रशासन का एक बड़ा धड़ा इन शिक्षकों के विरोध में बताया जा रहा था।
शिक्षक संघ की राजनीति में सक्रिय माने जाने वाले एक शिक्षक के खिलाफ दोबारा जांच की अनुमति देना, उनको शांत बैठाने के लिए की गई कार्रवाई के तहत माना जा रहा है।
केजीएमयू एक्ट के तहत बनाई गई डिसिप्लिनरी कमेटी इस मामले की जांच करेगी।