फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meeting in bbau on community college

BBAU: कम्युनिटी कॉलेज पर आज आएगा फाइनल रिजल्ट

Sat, 03 Aug 2013 08:17 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Aug 2013 08:17 AM IST
विज्ञापन
meeting in bbau on community college
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कम्युनिटी कॉलेज चलाने पर शनिवार को आज बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बाम) अपनी मुहर लगाएगा।
विज्ञापन


इस कम्युनिटी कॉलेज में कोई भी दाखिला ले सकेगा और छात्रों को हर महीने एक हजार रुपये का मानदेय भी दिया जाएगा। कम्युनिटी कॉलेज में तीन-तीन महीने के सर्टिफिकेट कोर्स चलाए जाएंगे।

इसकी फीस पांच हजार रुपये निर्धारित की गई है। फिलहाल डायटिशियन और रेशम पालन के सर्टिफिकेट कोर्स इस सत्र से शुरू किए जा रहे हैं। आगे चलकर इन कोर्सेज की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


मिलेगा मानदेय
बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविंद पांडेय ने बताया कि इस कम्युनिटी कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्रों को इंटर्नशिप करने के दौरान भी एक-एक हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर छात्र दो महीने भी इंटर्नशिप करता है और तीन महीने का कोर्स तो उसकी पूरी फीस यूं ही निकल आएगी। कम्युनिटी कॉलेज खोलकर समाज के सभी वर्गों के लोगों को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ. पांडेय ने बताया कि जो 26 नए कोर्स इस बार शुरू हो रहे हैं, उनके फीस स्ट्रक्चर पर भी बाम अपनी अंतिम मुहर शनिवार को लगाएगा। उन्होंने कहा कि अंबेडकर भवन विश्वविद्यालय परिसर में बनाया जा रहा है।

रिसर्च होगा, म्यूजियम भी बनेगा
इसके लिए दो करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसमें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फिलॉसफी पर नए कोर्स चलाए जाएंगे। रिसर्च होगा और एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा।

वहीं, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान देने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इससे कर्मचारियों को बढ़े वेतन का तोहफा मिलेगा।

इसके अलावा करीब 41 शिक्षकों की अनियमित नियुक्ति को लेकर की जा रही कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट भी इस बैठक में रखी जाएगी। मालूम हो कि पूर्व कुलपति प्रो बी हनुमैय्या के कार्यकाल में इन शिक्षकों को नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए भर्ती कर दिया गया था।


बाद में जब जांच हुई तो इन शिक्षकों पर आरोप सही पाए गए। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बाम की बैठक कुलपति प्रो. आरसी सोबती की अध्यक्षता में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed