{"_id":"124-64386","slug":"Lucknow-64386-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डांस, डिबेट और क्रिएटिव राइटिंग सिखाएगा एलयू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब डांस, डिबेट और क्रिएटिव राइटिंग सिखाएगा एलयू
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 07:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में इस सत्र से एक्स्ट्रा कॅरिकुलर एक्टिविटीज पर सबसे ज्यादा फोकस करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अब पढ़ाई के साथ-साथ कैंपस में छात्र डिबेट, ड्रामा, डांस और क्रिएटिव राइटिंग आदि में भी अपना हुनर दिखाएंगे। इससे छात्रों में छिपी प्रतिभा भी सामने आएगी। कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने ‘सांस्कृतिकी’ के नए संविधान को हरी झंडी दे दी है।
इसके बाद अब परिसर में छात्रों के पांच अलग-अलग क्लब बनाए जा रहे हैं। हर क्लब में दो शिक्षक हैं जिनमें से एक शिक्षक क्लब का प्रेसिडेंट और दूसरा वाइस प्रेसिडेंट होगा। ‘सांस्कृतिकी’ में दो नए एडिशनल डायरेक्टर भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
‘सांस्कृतिकी’ इन अलग-अलग क्लबों में छात्रों का रजिस्ट्रेशन करने जा रही है। हर क्लब में छात्रों को निशुल्क सदस्यता दी जाएगी। ‘सांस्कृतिकी’ के निदेशक प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि हर क्लब में सांस्कृतिक गतिविधियों का कैलेंडर छात्र खुद तैयार करेंगे।
विज्ञापन
इन क्लबों को बनाने के पीछे छात्रों की नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने की मंशा है। क्लब में प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट के रूप में शिक्षक रखे गए हैं ताकि इसकी बेहतर ढंग से निगरानी हो सके।
क्लब को बेहतर ढंग से चलाने की जिम्मेदारी हर क्लब का सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी निभाएगा। वे क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर क्लब की गतिविधियों का पूरा प्लान बनाएंगे। सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी छात्र ही होंगे जो परफॉर्मेंस के आधार पर चुने जाएंगे।