{"_id":"124-64320","slug":"Lucknow-64320-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPGMEE: अमान्य सीटों के फेर में लटकी काउंसलिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPPGMEE: अमान्य सीटों के फेर में लटकी काउंसलिंग
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 07:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में अमान्य सीटों को भी यूपीपीजीएमईई-2013 की दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल करने की मांग जोर पकड़ रही है। इस मामले पर दूसरे दिन भी पीजी सीट के लिए काउंसलिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अब इस काउंसलिंग को अगले नोटिस तक के लिए टाल दिया गया है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से 73 अमान्य सीटों पर प्रवेश की अनुमति की मांग अब मुख्यमंत्री के सामने भी रखी गई है।
विज्ञापन
दिया गया ज्ञापन
वहीं, अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव (चिकित्सा शिक्षा) जेपी शर्मा से भी मिला।
प्रमुख सचिव से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि काउंसलिंग में सीटों को शामिल करने के लिए एक ज्ञापन दिया गया है।
उनसे कहा गया कि अगर इन सीटों पर काउंसलिंग नहीं होगी तो प्रदेश का ही नुकसान होगा। अगर सीटों को शामिल किया जाता है तो 73 विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदेश को ही मिल जाएंगे। प्रमुख सचिव ने जल्द ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। हम मुख्यमंत्री से भी मुलाकात के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
इधर, विरोध के चलते दूसरे दिन भी केजीएमयू में काउंसलिंग को टाल दिया गया। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 29-31 जुलाई तक पीजी सीटों पर काउंसलिंग होनी थी।
इसमें पहले तीन दिन एमडी, एमएस व डिप्लोमा में प्रवेश होना था। 31 जुलाई को एमडीएस कोर्स के लिए प्रवेश दिया जाना था।
इस काउंसलिंग में 73 सीटें शामिल नहीं होने पर अभ्यर्थियों ने विवाद खड़ा कर दिया। डॉ. राजीव ने बताया कि अब अगले नोटिस तक काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है।