फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CTET 2013: 98 percent students appeared in exam

59 केंद्रों पर 98 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Mon, 29 Jul 2013 09:43 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 09:43 AM IST
विज्ञापन
CTET 2013: 98 percent students appeared in exam

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी-2013) का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए राजधानी के 59 स्कूलों को केंद्र बनाया गया जहां दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में 98 प्रतिशत कैंडिडेट्स ने उपस्थिति दर्ज कराई। हालांकि, गोमती नगर के एक केंद्र पर देर से पहुंचे कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा में बैठने से रोके जाने पर जमकर हंगामा किया।

सीबीएसई की सीटीईटी के लिए राजधानी के 59 केंद्रों पर करीब 36 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इसमें करीब 35 हजार शामिल हुए। प्राथमिक कक्षा में शिक्षकों की भर्ती के लिए पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई।
विज्ञापन


इसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थियों ने 150 सवालों के जवाब दिए। प्रश्न-पत्र को पांच भागों में बांटा गया था। इसमें गणित, अंग्रेजी, बाल विकास, पर्यावरण और हिंदी वर्गों से सवाल उठाए गए। सभी वर्गों में 30-30 सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंडिडेट्स की मानें तो पेपर आसान रहा लेकिन सवाल लंबे होने के कारण समय की कमी भी खली। उधर, उच्च प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षकों की भर्ती के लिए दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा हुई जिसमें करीब 25 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। इस प्रश्न-पत्र में भी 150 सवाल पूछे गए।


अभ्यर्थियों को यहां भी लंबे प्रश्न-पत्र और समय की कमी का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों की मानें तो अंग्रेजी भाषा के वर्ग में पैराग्राफ काफी लंबा रहा। वहीं, पर्यावरण से जुड़े सवालों ने भी काफी परेशान किया।

परीक्षा समन्वयक डॉ. जावेद आलम खान ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed