फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3rd phase of b.ed counselling in august

47 हजार खाली सीटों के लिए काउंसलिंग अगस्त में

Sun, 28 Jul 2013 01:18 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 28 Jul 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
3rd phase of b.ed counselling in august

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2013 में खाली चल रही करीब 47 हजार सीटों को भरने के लिए तीसरी काउंसलिंग अगस्त के पहले सप्ताह में होगी।

विज्ञापन


इसमें सभी अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जो अभी तक काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए हैं और जिन्होंने काउंसलिंग करवाने के बाद अभी तक सीट कन्फर्म नहीं करवाई, उन्हें सीट कन्फर्मेशन का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों को अब तक काउंसलिंग के लिए नहीं बुलाया गया, उन्हें भी बुलाया जाएगा।

विशेष सचिव उच्च शिक्षा अनीता मिश्रा ने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह में बीएड की खाली सीटों को भरने के लिए प्रवेश काउंसलिंग कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कई जिलों में केंद्र बनाए जा रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने सीट आवंटन के बाद अभी तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट नहीं किया है, वे एक अगस्त तक हर हाल में रिपोर्ट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड में करीब 1.12 लाख सीटें हैं और इन्हें भरने के लिए दो बार काउंसलिंग कराई जा चुकी है। इसके बावजूद 47 हजार सीटें खाली हैं। उप्र स्व वित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी कहते हैं कि बीएड में कुल 3.87 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।


इसमें 3.47 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी लेकिन दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर की अदूरदर्शिता के कारण ये सीटें नहीं भर पा रही हैं। पहली बार ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसलिंग की व्यवस्था की गई पर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार तक नहीं किया गया। कई अभ्यर्थी काउंसलिंग करवाने में कामयाब नहीं हो पाए।

सबसे ज्यादा सीटें मेरठ में ही खाली
सबसे ज्यादा 70 प्रतिशत सीटें सिर्फ मेरठ जिले के बीएड कॉलेजों में खाली हैं। यहां करीब 325 बीएड कॉलेज हैं और सीटों की संख्या भी बहुत है।

जब बीएड का क्रेज था तब तो इन कॉलेजों में सीटें भर जाती थीं और उस समय पूर्वांचल और मध्य यूपी के छात्र यहां पढ़ने आते थे लेकिन अब उन्हें अपने गृह जनपद में ही बीएड में दाखिला मिल रहा है। ऐसे में वे मेरठ जाने में रुचि नहीं दिखा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed