फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   6 amity university students arrested, 23 expelled

AMITY: बवाल के चक्कर में कॅरियर चौपट कर बैठे!

Sat, 27 Jul 2013 10:45 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Jul 2013 10:45 AM IST
विज्ञापन
6 amity university students arrested, 23 expelled

एमिटी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को भी फेल हुए करीब डेढ़ सौ छात्रों ने जमकर बवाल किया।

विज्ञापन


एमिटी यूनिवर्सिटी कैम्पस के बाहर इन छात्रों ने सड़क जाम कर दी और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

बीए-एलएलबी व बीटेक के इन छात्रों का कहना था कि कॉपियां ढंग से नहीं जांची गई हैं इसलिए वह फेल हो गए हैं।

जब तक उन्हें पास नहीं किया गया वह इसी तरह विरोध जारी रखेंगे। सुबह करीब 11 बजे यह स्टूडेंट्स कैम्पस के सामने मल्हौर रोड पर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे।

इसके बाद रोड जाम हो गई और राहगीर घंटों परेशान हुए। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन सभी स्टूडेंट्स को अंदर आने से बलपूर्वक रोक लिया।

इसके बाद यह छात्र सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी तेज कर दी। छात्रों का कहना था कि उन्हें जानबूझकर फेल कर दिया गया है और अब ईयर बैक आने से उनका कॅरियर चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के बाहर हंगामा कर रहे स्टूडेंट्स की शिकायत विवि प्रशासन ने पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों से कर दी। इसके बाद छह स्टूडेंट्स को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे छह स्टूडेंट्स को दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार हुए छात्रों ने पुलिस से माफी भी मांगी और गिड़गिड़ाने लगे कि उनकी बात को ढंग से सुना नहीं जा रहा इसलिए वह मजबूरी में सड़क पर उतरे हैं। मगर, पुलिस प्रशासन ने उनकी एक न सुनी और छह छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।

ये हो गए गिरफ्तार

जिन छह स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया गया, उनमें बीए-एलएल द्वितीय वर्ष के छात्र शिवम शर्मा, संकल्प राय, अपूर्व ज्योति और एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र रोहेन कालरा, बीबीए एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र सुदीप सिंह, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक श्रीवास्तव शामिल हैं।

इन सभी को पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने धारा 151 के तहत शांतिभंग करने की आशंका पर गिरफ्तार किया है। इससे पहले बलवा, मारपीट और कक्षाएं बाधित करने के तहत गुरुवार को पांच स्टूडेंट गिरफ्तार किए गए थे।

उधर एमिटी यूनिवर्सिटी के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. मार्शल मुकेश साहनी ने बताया कि 23 स्टूडेंट्स को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है।

यह सभी स्टूडेंट्स बीते कई दिनों से यूनिवर्सिटी के हिंसा को भड़काने, परिसर में टीचर व कर्मचारियों को धमकाने, यूनिवर्सिटी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप सिद्घ हुआ है।

इसके बाद सभी 23 स्टूडेंट्स को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है अब इन्हें कभी भी यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि यह स्टूडेण्ट पिछले सेमेस्टर में भी फेल हो गए थे।

उस समय इन्होंने बकायदा शपथ पत्र पर लिखकर दिया था कि इन्हें एक मौका दे दिया गया। अगर यह आगे फेल होंगे तो यूनिवर्सिटी के सारे नियम मानेंगे। ऐसे में विशेष परिस्थितियों में इन्हें मौका दिया गया था।


कॉलेज के मीडिया सेल के इंचार्ज आशुतोष चौबे ने बताया कि हमने पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों को वह शपथ पत्र भी दे दिया है जो इन्होंने दिया था। इसके बाद ही इन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

ये 23 स्टूडेण्ट किए गए निष्कासित
स्टूडेंट क्लास
शिवम शर्मा बीबीए-एलएलबी 2011-13
अर्पित श्रीवास्तव बीबीए-एलएलबी 2011-16
प्रांजल श्रीवास्तव बीबीए-एलएलबी 2011-16
आशुतोष बीटेक 2011-15
हर्षित श्रीवास्तव बीटेक 2011-15
अनिमेष द्विवेदी बीटेक 2011-15
सुदीप सिंह सैनी बीबीए-एलएलबी ऑनर्स
अंशुल कुमार बीटेक
मो. दाउद अहमद बीटेक
बिलाल जावेद बीटेक
रोहित बनोधा बीटेक
प्रतुल प्रताप सिंह बीटेक
अभिषेक श्रीवास्तव बीटेक
अमित कुमार पाठक बीटेक
शिवेंद्र कुमार बीए एलएलबी
मोहक श्रीवास्तव बीए एलएलबी
संकल्प राय बीए एलएलबी
जॉन अब्बास बीए एलएलबी
अपूर्व ज्योति बीए एलएलबी
रोहेन कालरा बीए एलएलबी
प्रतिभा सिंह बीए एलएलबी ऑनर्स
स्नेहा मिश्रा बीए एलएलबी ऑनर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed