{"_id":"124-63933","slug":"Lucknow-63933-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट होंगे ऐब्सेन्ट तो भी मिलेगा 'लैपी' प्रेजेंट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्टूडेंट होंगे ऐब्सेन्ट तो भी मिलेगा 'लैपी' प्रेजेंट
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Jul 2013 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को राजधानी के आईटी कॉलेज और लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों को लैपटॉप बांटेंगे।
विज्ञापन
शुरुआत आईटी कॉलेज से होगी। मुख्यमंत्री के महिला कॉलेज जाने का कार्यक्रम अब तक तय नहीं हो पाया है। दूसरे कॉलेजों में जनपद के प्रभारी सहित प्रदेश के कई मंत्री भी लैपटॉप बांटेंगे।
मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक अमला लैपटॉप वितरण की तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त करने में जुटा है। डीएम अनुराग यादव ने बृहस्पतिवार देर शाम जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शनिवार को जिन कॉलेजों में लैपटॉप बांटे जाने हैं, वहां की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एसडीएम स्तर के अधिकारियों को दी गई है।
बृहस्पतिवार की बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि मुख्यमंत्री आईटी कॉलेज और लखनऊ विश्वविद्यालय में लैपटॉप बांटेंगे। शुरुआत आईटी कॉलेज से होगी। वहां से मुख्यमंत्री लविवि जाएंगे जहां 2590 छात्रों को लैपटॉप दिए जाने हैं।
विज्ञापन
लैपटॉप वितरण के लिए मुख्यमंत्री के महिला कॉलेज जाने का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है क्योंकि बृहस्पतिवार शाम तक प्रशासन को इस बारे में शासन से कोई निर्देश नहीं मिले थे।
अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर तक आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
जिला प्रशासन सूत्रों के मुताबिक कई कॉलेजों में प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटेंगे। उनमें जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवप्रताप यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव, अहमद हसन, अभिषेक मिश्र के नाम प्रमुख हैं।
होगी वीडियोग्राफी
छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटने की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए संबंधित कॉलेजों और प्रशासन के प्रभारी अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था ऐहतियात के तौर पर की जा रही है।
किसी वजह से लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में उपस्थित न हो पाने वाले पात्र छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं हैं।
उनका हक मारा नहीं जाएगा। परिचय-पत्र बनने के बावजूद अगर वे वितरण कार्यक्रम में नहीं पहंच पाते हैं तो उनका लैपटॉप संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षित रखेंगे। कार्यक्रम के बाद उसे कॉलेज के प्राचार्य के सुपुर्द किया जाएगा।