{"_id":"124-63929","slug":"Lucknow-63929-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू पहुंचने लगे नए स्टूडेंट्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
केजीएमयू पहुंचने लगे नए स्टूडेंट्स
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Jul 2013 08:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीएमटी 2013 बैच की पहली काउंसलिंग खत्म होने के साथ ही किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में नए छात्र-छात्राओं की चहल-पहल शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राएं केजीएमयू के प्रशासनिक भवन पहुंचे और प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी। इन सभी के प्रमाण-पत्रों की जांच की गई और मेडिकल किया गया।
विज्ञापन
केजीएमयू में एमबीबीएस के 103वें बैच के छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे ही परिसर पहुंच गए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अनुसार लगभग 100 छात्र-छात्राओं के प्रमाण-पत्रों की जांच की गई। सभी का मेडिकल भी किया गया।
विज्ञापन
अलॉट हुए हॉस्टल
इसके साथ ही हॉस्टल भी अलॉट कर दिए गए। हर साल की तरह लड़कों को चक्रवर्ती छात्रावास में रखा जाएगा जबकि लड़कियां छात्रा छात्रावास में रहेंगी। इससे पहले लड़कियों को विजयलक्ष्मी छात्रावास अलॉट किया जाता था।
प्रॉक्टर प्रो. अब्बास मेहंदी ने बताया कि विजयलक्ष्मी छात्रावास के कमरे छोटे होने के कारण इस बार लड़कियों को नए छात्रावास में रखा जा रहा है। सभी को 31 जुलाई को छात्रावासों में पहुंचने को कहा गया है।
डे स्कॉलर्स को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एक अगस्त को केजीएमयू पहुंचना होगा। नियमानुसार एक अगस्त को एमबीबीएस-2013 सत्र शुरू हो जाएगा।
नहीं होगी रैगिंग
उधर, एमबीबीएस 2012 बैच की परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बाद रिजल्ट आने तक उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी जिससे परिसर में रैगिंग जैसी घटनाएं रोकी जा सकें।
एंटी रैगिंग कानून की जानकारी देने के लिए परिसर में होर्डिंग और बैनर लगाए जा रहे हैं।