फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18th convocation of pgi

खुद को अपडेट करते रहें हेल्थ प्रोफेशनल्स

Thu, 25 Jul 2013 10:30 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
18th convocation of pgi

हेल्थ प्रोफेशनल्स खुद को नई जानकारियों से अपडेट रखें। देश के लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी आपकी ही है। समुचित चिकित्सा देखभाल, जांच की सुविधाओं को भी अपग्रेड करते रहना जरूरी है।

विज्ञापन


तभी आपका और देश का विकास होगा। राज्यपाल बीएल जोशी ने संजय गांधी पीजीआई के 18वें दीक्षांत समारोह के मौके पर डीएम, एमसीएच, एमडी, पीडीसीसी और पीएचडी की डिग्री से सम्मनित होने वाले डॉक्टरों से ये बातें कहीं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि देश में 360 मेडिकल कॉलेज हैं जहां से 45 हजार एमबीबीएस छात्र निकलते हैं। इसके मुकाबले सुपर स्पेशिएलिटी की सीटें बहुत कम है।

इस अनुपात को सुधारने के प्रयास भी चल रहे हैं लेकिन जब तक डॉक्टरों की कमी है, आप सभी से उम्मीद की जाती है कि हर मरीज को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।

खासतौर से इस बात का ध्यान रखना होगा कि ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के लोगों को इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सा पाठ्यक्रम को भी समय-समय पर रिव्यू करने की जरूरत है। जो जरूरी हो वे विषय शामिल किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप का दौर सबसे महत्वपूर्ण होता है। पढ़ाई के बाद वे इंटर्नशिप में इलाज के कई तरीके सीखते हैं। राज्यपाल ने डॉक्टरों से कहा कि वे अपना कुछ समय ग्रामीण क्षेत्रों को भी दें।

उन्होंने स्वाइन फ्लू जैसे संक्रामक रोगों को रोकने के लिए रैपिड कंट्रोल सिस्टम को विकसित करने और डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी लाइफ स्टाइल डिजीज पर काबू पाने के लिए सभी को मिलकर कारगर योजनाएं बनाने की अपील भी की। इससे पहले उन्होंने डॉक्टरों को डिग्री देकर सम्मानित किया।


माउंट सिनाई स्कूल ऑफ मेडिसिन, न्यूयार्क के मेडिसिन एंड जीरियाट्रिक विभाग के प्रोफेसर डॉ. मोने जैदी को डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि दी गई।

इसके बाद डॉ. डी सदाचरन को प्रो. एसएस अग्रवाल अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य सचिव व एसजीपीजीआई के अध्यक्ष जावेद उस्मानी, निदेशक प्रो. आरके शर्मा, डीन प्रो. आरएन मिश्र, रजिस्ट्रार प्रो. केएन प्रसाद, डॉ. लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक प्रो. एमसी पंत भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed