फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   special i card for laptop distribution

लैपटॉप के विशेष आईकार्ड ने छुड़ाए पसीने

Thu, 25 Jul 2013 10:20 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 10:20 AM IST
विज्ञापन
special i card for laptop distribution

लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को भारी अफरातफरी रही। लैपटॉप पाने वाले छात्रों का आज यहां विशेष परिचय-पत्र बनाया जाना था लेकिन छात्रों की भीड़ के आगे विश्वविद्यालय प्रशासन की व्यवस्था ढुलमुल ही रही।

विज्ञापन


छात्रों के लिए पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं था। भरी दोपहरी में छात्र-छात्राएं पीने के पानी के लिए भटकते रहे। देर रात तक यहां करीब 1800 छात्रों के विशेष परिचय-पत्र बना दिए गए।
विज्ञापन


लविवि जिन 2590 अभ्यर्थियों को लैपटॉप बांटा जाना है, उनके लिए विशेष परिचय पत्र बनाने की व्यवस्था सीपीएमटी भवन में की गई थी। सुबह से ही यहां छात्रों की भारी भीड़ रही। यहां उन 500 छात्रों के परिचय-पत्र पहले बनाए जाने थे जिन्हें मंगलवार को टोकन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, भारी भीड़ को काबू में करना मुश्किल हो रहा था। पहले दस काउंटर बनाए गए जिसमें पांच लड़कियों के थे और पांच लड़कों के। इसके बाद भीड़ बढ़ी तो काउंटरों की संख्या 13 कर दी गई।

भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई फिर भी छात्रों की भीड़ संभले नहीं संभल रही थी। लविवि के प्रॉक्टर प्रो. पवन अग्रवाल ने बताया कि भीड़ के मद्देनजर ही आर्ट्स फैकल्टी और परीक्षा भवन में भी काउंटर बनाया। इसके बाद भीड़ को व्यवस्थित करने की कोशिश की गई।

देर रात तक करीब 1800 छात्रों के विशेष परिचय-पत्र तैयार कर दिए गए। 27 जुलाई को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां पर लैपटाप बांटने आएंगे लेकिन इससे पहले छात्रों को विशेष परिचय-पत्र लेने में छींके आ गईं।

जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने देखा कि भारी भीड़ है तो उसने आनन-फानन में कर्मचारियों को परिचय-पत्र बनाने के काम में लगाया। यानी पहले से कोई विशेष व्यवस्था न होने का खामियाजा छात्रों को ही भुगतना पड़ा।

इधर, जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में भी विशेष परिचय-पत्र बनवाने के लिए छात्रों का तांता लगा हुआ था। इतनी भीड़ थी कि पूरे परिसर में सिर्फ लैपटॉप पाने वाले अभ्यर्थी ही नजर आ रहे थे।

यहां पर 3,262 छात्रों को लैपटॉप मिलेंगे। केकेसी के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि करीब 1400 छात्रों का परिचय-पत्र नहीं बन पाया है। उन्हें गुरुवार को सुबह 8:30 बजे बुलाया गया है।

वहीं, महिला पीजी कॉलेज में भी बड़ी संख्या में छात्राएं अपना विशेष परिचय-पत्र बनवाने पहुंची। यहां 1458 छात्राओं को लैपटॉप बांटे जाएंगे। यहां 80 प्रतिशत छात्राओं के विशेष परिचय-पत्र बन गए।

बची छात्राओं के परिचय-पत्र बनाने का काम गुरुवार को किया जाएगा। इसी तरह क्रिश्चियन पीजी कॉलेज में अल्फाबेटिकल ऑर्डर में छात्रों के विशेष पास बनाए जा रहे हैं। यहां भी काफी भीड़ रही। विद्यांत डिग्री कॉलेज में देर रात तक विशेष परिचय-पत्र के लिए टोकन बंटते रहे।


उल्लेखनीय है कि लविवि और 15 अन्य डिग्री कॉलेजों में 27 जुलाई को लैपटॉप बांटे जाएंगे। लविवि, महिला पीजी कॉलेज और आईटी कॉलेज में सीएम अखिलेश यादव खुद लैपटॉप बांटेंगे। कुल 19 हजार से ज्यादा लैपटॉप बांटे जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed