{"_id":"124-63768","slug":"Lucknow-63768-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले से वंचित अभ्यर्थियों को एक और मौका ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दाखिले से वंचित अभ्यर्थियों को एक और मौका
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Jul 2013 07:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए में ऊंची मेरिट पर भी एडमिशन न मिलने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका देने की तैयारी है। बीए में अब जो भी सीटें उपलब्ध हैं, वे ऐसे अभ्यर्थियों के लिए खोली जाएंगी।
विज्ञापन
एक बार फिर उनसे चॉइस लेकर सीटें अलॉट की जाएंगी। वहीं, स्नातक के बाकी अन्य नौ कोर्सेज में अगर सीटें बचेंगी तो तीसरी कटऑफ सूची भी जारी की जाएगी। इसकी घोषणा गुरुवार को होगी।
विज्ञापन
लविवि के प्रवेश समन्वयक प्रो.एनके खरे ने बताया कि ये वे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने ऊंची मेरिट होने के कारण अपनी चॉइस कम बताई थी। जिन विषयों में इन अभ्यर्थियों ने अपनी-अपनी चॉइस लॉक की, उन विषयों में मेरिट काफी ऊपर चली गई।
विज्ञापन
सीटों के विकल्प कम होने के कारण वे दाखिले की रेस से बाहर हो गए। जब सेलेक्टेड लिस्ट घोषित हुई तो अभ्यर्थी हंगामा करने लगे कि उनके नंबर ज्यादा हैं पर एडमिशन नहीं मिला। प्रो. खरे कहते हैं कि पहली बार ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है।
ऐसे में अभ्यर्थी शायद अपनी चॉइस लॉक करने में हड़बड़ा गए। फिलहाल अब हम ऐसे सभी अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए एक और मौका देने जा रहे हैं। एनआईसी से बात की जा रही है।