फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   polytechnic counselling

पॉलीटेक्निक काउंसलिंग: आज शाम तक लॉक कर सकेंगे च्वॉइस

Wed, 24 Jul 2013 10:19 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 10:19 AM IST
विज्ञापन
polytechnic counselling

निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में इस बार फिर सीटें खाली रहने की आशंका गहराती जा रही है। दूसरे चरण की काउंसलिंग के तहत च्वॉइस लॉकिंग का अंतिम दिन बुधवार को है और बुधवार शाम पांच बजे के बाद निजी संस्थानों में होने वाले दाखिलों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

विज्ञापन


पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित तीसरे चरण की काउंसलिंग में मंगलवार को करीब 17 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के उपसचिव डॉ. सूर्यपाल सिंह ने बताया कि 50 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने सीटें भी लॉक कर दी हैं।
विज्ञापन


बुधवार को च्वॉइस लॉकिंग का अंतिम दिन है। बीते सत्र तक प्रदेश भर में 335 सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी पॉलीटेक्निक संस्थान थे। इनमें उपलब्ध करीब 92 हजार सीटों पर दाखिले लिए जाते रहे हैं लेकिन कभी भी पूरी सीटें नहीं भर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल ही करीब 15 से 20 हजार सीटें खाली रह गई थीं। वर्तमान शैक्षिक सत्र में प्रदेशभर में 84 नए संस्थानों को पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति दी गई है। साथ ही करीब 15 हजार सीटें भी बढ़ी हैं।

इन सीटों पर दाखिले के लिए पांच जुलाई से चल रही काउंसलिंग के पहले चरण के नतीजे संतोषजनक नहीं रहे हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले करीब 28 हजार अभ्यर्थियों में से सिर्फ 17 हजार ने ही च्वॉइस लॉक की है। ऐसे में स्थिति काफी गंभीर नजर आ रही है।


पॉलीटेक्निक काउंसलिंग में बुधवार को दूसरे चरण की च्वॉइस लॉकिंग का अंतिम दिन है। शाम पांच बजे तक अभ्यर्थी च्वॉइस लॉक कर सकेंगे। इसके नतीजे 25 जुलाई को जारी होंगे।

वहीं, तीसरे चरण की काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग फीस जमा करने की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 27 जुलाई तक इसमें भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed