{"_id":"124-63556","slug":"Lucknow-63556-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटी लॉ यूनिवर्सिटी ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पहले दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुटी लॉ यूनिवर्सिटी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 21 Jul 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थापना के 7 साल बाद डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में पहला दीक्षांत समारोह मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समारोह की तैयारियों की कमान खुद कुलपति प्रो. गुरुदीप सिंह ने संभाली है।
विज्ञापन
विवि प्रशासन अक्टूबर में प्रस्तावित इस पहले दीक्षांत समारोह को भव्यता से आयोजित करने की योजना बना रहा है। इसमें अब तक पासआउट हो चुके फाइव ईयर लॉ आनर्स व एलएलएम के करीब 550 छात्र-छात्राओं को डिग्री देने की तैयारी है।
विज्ञापन
दीक्षांत तैयारियों को प्रस्तावित समय तक पूरा कराने के लिए ही कुलपति ने अलग-अलग स्तर पर कमेटियों के गठन की कवायद शुरू की हे।
ये कमेटियां डिग्रियां तैयार कराने से लेकर समारोह में अतिथियों को आमंत्रित करने, दीक्षांत सभागार में आमंत्रित अतिथियों के बैठाने की व्यवस्था और सुरक्षा व अनुशासन बनाए रखने के साथ ही मेधावियों को दिए जाने वाले मेडल व प्रशंसा-पत्र की व्यवस्थाएं करेंगी।
विज्ञापन
विवि प्रशासन से जुड़े एक वरिष्ठ शिक्षक ने बताया कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि का नाम कुलपति ही करेंगे। मख्य अतिथि द्वारा स्वीकारे गए समय और तारीख के हिसाब से ही विवि प्रशासन दीक्षांत समारोह की तारीख की घोषणा करेगा।
परिसर स्थित अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर के भव्य सभागार में प्रस्तावित इस पहले दीक्षांत समारोह के आयोजक के संबंध में कुलपति ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर मुलाकात के लिए समय मांगा है।
विवि के चीफ प्रॉक्टर डॉ. एपी सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 2010-11, 2011-12 और 2012-13 बैच के पासआउट करीब 550 छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी।