फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news for medical aspirants

CPMT: आज से चुन सकेंगे पसंदीदा कॉलेज

Thu, 18 Jul 2013 10:47 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Jul 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
good news for medical aspirants

मेडिकल की पढ़ाई के लिए गुरुवार से अभ्यर्थियों के पास पसंदीदा कॉलेज चुनने का मौका होगा।

विज्ञापन


सीपीएमटी काउंसलिंग के तहत कॉलेज का विकल्प चुनने की यह प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होकर 24 जुलाई तक जारी रहेगी।

इसमें यूपी के 12 मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने का विकल्प छात्रों के सामने होगा। यह काउंसलिंग लखनऊ सहित चार केंद्रों पर होगी। अगले दिन सीट अलॉट कर दिया जाएगा।

मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस की सीटें भरने को लेकर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, मेरठ और इलाहाबाद में काउंसलिंग केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को 500 रैंक तक वाले अभ्यर्थी विकल्प चुनने के लिए बुलाए गए हैं। दूसरे दिन 501 से लेकर 900 तक के अभ्यर्थी अपना विकल्प चुनेंगे।

इसी तरह सीट का विकल्प चुनने और आवंटन की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसी के साथ रजिस्ट्रेशन और सत्यापन का काम भी जारी रहेगा।

322 अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
इधर, काउंसलिंग से पहले रजिस्ट्रेशन और सत्यापन की प्रक्रिया में दूसरे दिन बुधवार को 322 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें से लखनऊ के एसजीपीजीआई केंद्र पर 139 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। यह अभ्यर्थी बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया से भी गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


को-ऑर्डिनेटर डॉ. जीसी पुरोहित ने बताया कि अभी तक जांच में किसी भी अभ्यर्थी को गलत साधनों का इस्तेमाल करते हुए नहीं पकड़ा गया है।

आयुर्वेद व होम्योपैथी की सीटें नहीं होंगी शामिल
सीपीएमटी-2013 काउंसलिंग में आयुर्वेद और होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों की सीटें शामिल नहीं होंगी। दोनों पद्धतियों के मेडिकल कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली है।

आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को सीसीआईएम और होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों को सीसीएच मान्यता देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed