{"_id":"1033b5d825116ca7a7fbe0901d5da78d","slug":"9th-class-exam-on-omr-sheet-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे 9वीं के छात्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे 9वीं के छात्र
सुभाष भट्ट/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले डेढ़ लाख से अधिक 9वीं कक्षा के विद्यार्थी पहली बार किसी परीक्षा के लिए ओएमआर शीट का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान में होने वाली इस प्रतियोगी पैटर्न परीक्षा की मानिटरिंग जिलों के एलीमेंटरी शिक्षा उपनिदेशक करेंगे। परीक्षा प्रदेश भर में नवंबर 2015 के अंतिम सप्ताह में संभावित हैं। यह परीक्षा वार्षिक परीक्षा से अलग होगी।
विज्ञापन
सिरमौर जिले में ही 80 हाई स्कूलों में पढ़ने वाले 20 हजार से अधिक नौवीं कक्षा के छात्र इस परीक्षा में भाग लेंगे।
जिला परियोजना अधिकारी मान सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए नवंबर माह के अंत में ओएमआर शीट के माध्यम से एक विशेष प्रतियोगी परीक्षा करवाई जाएगी। जो बच्चों के भविष्य में काम आएगी। यह परीक्षा वार्षिक परीक्षा से अलग होगी।
विज्ञापन