{"_id":"7d586bb5a9f35d9a3690eb09fa368775","slug":"94th-foundation-day-of-lucknow-university-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...तो छह साल में टॉप यूनीवर्सिटीज में से होगा एलयू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
...तो छह साल में टॉप यूनीवर्सिटीज में से होगा एलयू
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Nov 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
एलयू के 94वें स्थापना दिवस समारोह में मंगलवार को राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि लखनऊ यूनिवर्सिटी 94 साल की हो गई है।
विज्ञापन
ऐसे में अब सभी शिक्षकों व छात्रों को प्रयास करना चाहिए कि जब यह शतायु यानि 100 की हो तो इसे दुनिया की टॉप 200 यूनिवर्सिटी की सूची में स्थान मिले।
उन्होंने कहा कि छह वर्षों में अगर आपने मेहनत कर दी तो यह काम नामुमकिन नहीं है। मालवीय सभागार में आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र समिति की ओर से ‘नौ रत्नों’ को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने कहा कि जल्द ही पूर्व छात्र समिति को हम यूनिवर्सिटी में कार्यालय खोलने की जगह देंगे। यही नहीं यूनिवर्सिटी में डीन एल्युमिनाई का पद भी सृजित किया जाएगा ताकि यूनिवर्सिटी हमेशा पूर्व छात्रों से जुड़ी रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हॉवर्ड यूनिवर्सिटी का बजट अमेरिका में कई राज्यों के बजट से अधिक है। क्योंकि वहां के पूर्व छात्रों द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है।
Trending Videos
बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक ने मांगी अपनी डिग्री
कुलपति प्रो. निमसे ने कहा कि पूर्व छात्रों के लिए यहां भी एनडाउनमेंट फंड बनाया जाएगा। उन्होंने पूर्व छात्रों से अपील कि वह बढ़-चढ़कर यूनिवर्सिटी की मदद करें।
विकास के लिए मदद देने में कोई अड़चन नहीं आएगी इसकी पुख्ता व्यवस्था होगी। एलयू पूर्व छात्र समिति के अध्यक्ष व पूर्व डीजीपी अतुल ने कहा कि हम यूनिवर्सिटी की हर संभव मदद करेंगे। बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक सुभाष जोशी जब सम्मानित होने मंच पर आए तो कुलपति से अपनी डिग्री मांगी।
इस पर पूर्व छात्र समिति के उपाध्यक्ष प्रो. एके श्रीवास्तव ने तपाक से कहा कि कुलपति जी देख लीजिएगा कहीं ड्यूज तो बाकी नहीं।
अगर ड्यूज बाकी हों तो ब्याज सहित वसूलकर ही डिग्री दीजिएगा। संचालन एलयू पूर्व छात्र समिति के उपाध्यक्ष प्रो. एके श्रीवास्तव ने व आभार जनरल सेक्रेट्री प्रो. मनोज दीक्षित व्यक्त किया।