फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   90 percent marks obtainer also can re-evaluate exam paper

हरियाणा बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए बेहद अहम खबर

Wed, 13 May 2015 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 May 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
90 percent marks obtainer also can re-evaluate exam paper

अगर किसी पेपर में आपके नंबर 90 फीसदी आए हों और फिर भी आपको लगे कि नंबर कुछ कम आए हैं, तो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ऐसे परीक्षार्थियों को अपने पेपर की रिवेल्यूएशन कराने की सुविधा प्रदान कर दी है।

विज्ञापन


बोर्ड के फैसले की एक खास बात यह भी है कि अब रिवेल्यूएशन में अगर एक भी अंक बढ़ा तो वह परीक्षार्थी के कुल अंकों में जुड़ेगा। पहले पांच फीसदी से कम नंबर रिवेल्यूएट होने पर परीक्षार्थी को लाभ नहीं दिया जाता था।
विज्ञापन


यह सुविधा बोर्ड से सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक व ओपन) और डीएड की अप्रैल 2015 की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी भी हासिल कर सकेंगे।

बोर्ड की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार अभी तक परीक्षार्थियों को उन पेपरों के रिवेल्यूएशन की सुविधा नहीं दी गई थी, जिनमें 90 फीसदी या उससे अधिक अंक आए हों। अब ऐसे परीक्षार्थी भी रिवेल्यूएशन के जरिए पेपर में 90 फीसदी से ज्यादा अंकों की उम्मीद लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिवेल्यूएशन में नंबर घट गए तो...
बोर्ड के नए नियमों के अनुसार, अब यदि रिवेल्यूएशन करवाने पर परीक्षार्थी के किसी विषय में अंक कम हो गए तो उसके घटे अंक ही मान्य होंगे, न कि पहले मिले अंक। इस प्रकार कम अंक हासिल होने पर रिवेल्यूएशन कराने वाले परीक्षार्थियों के लिए यह चिंता का विषय भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed