{"_id":"792977195a08f3afc36e9a8e3b21339e","slug":"90-days-internship-for-d-ed-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 दिन की इंटर्नशिप करने का एक और मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
90 दिन की इंटर्नशिप करने का एक और मौका
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 24 Feb 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) सत्र 2012-13 में कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन
अगर वह किसी कारणवश अपनी इंटर्नशिप को पूरा नहीं कर सके हैं, तो ऐसे विद्यार्थियों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एक और मौका देने का फैसला किया है।
इसके तहत इंटर्नशिप में छूटे विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग ने 180 दिन की बजाय सिर्फ 90 दिन की इंटर्नशिप करने को कहा है, जिसे विद्यार्थियों को 15 जुलाई तक हर हाल में पूरा करना है। इसके बाद वह अपना डिप्लोमा विभाग से प्राप्त कर सकते हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, पिछले सत्र में काफी विद्यार्थी अपना डिप्लोमा इसलिए प्राप्त नहीं कर पाए, क्योंकि उन्होंने किसी कारणवश इंटर्नशिप में हिस्सा नहीं लिया था, इसलिए इन विद्यार्थियों को एक मौका दिया गया है।
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान चतर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि साल 2012-13 के विद्यार्थियों को 90 कार्यदिवस 15 जुलाई तक पूरे करने को कहा है।
विज्ञापन
अगर विद्यार्थी इस आदेश का पालन नहीं करते हैं, तो उनका डिप्लोमा रद्द हो सकता है। ऐसे विद्यार्थियों की सूची विभाग की साइट पर उपलब्ध है। साथ ही जिस स्कूल में इंटर्नशिप करनी है, उसकी सूची भी डाली गई है।