अब इन नौ सबजेक्ट्स में भी पीएचडी कर सकेंगे स्टूडेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर की छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी ने पीएचडी में नौ सब्जेक्ट बढ़ा दिए हैं। शैक्षिक सत्र 2015-16 के लिए एडमिशन प्रक्रिया नवंबर से शुरू होगी। यह पहला मौका है, जब इंजीनियरिंग, बायो केमिस्ट और अप्लाइड केमिस्ट्री में पीएचडी कराने का फैसला हुआ।
इससे पहले (सत्र 2014-15) कानपुर यूनिवर्सिटी 34 सब्जेक्ट से पीएचडी कराती थी। अब इसकी संख्या 43 हो गई है। सब्जेक्ट बढ़ने के बाद पीएचडी की सीटें भी बढ़ जाएंगी।
कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन का कहना है कि इन सब्जेक्ट का प्री पीएचडी कोर्स तैयार कर लिया गया है। जल्द ही प्रवेश परीक्षा और फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। पीएचडी का सुपरवाइजर उन्हीं शिक्षकों को बनाया जाएगा, जो अनुदानित कॉलेजों में रेग्युलर परास्नातक शिक्षक हैं।
इन सब्जेक्ट में भी रिसर्च
केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, अप्लाइड केमिस्ट्री, मेडिकल बायो केमिस्ट्री, एडल्ट एजूकेशन, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, फार्मेसी और लाइब्रेरी साइंस।
पीएचडी में एडमिशन के लिए नवंबर में आएगा विज्ञापन
प्री पीएचडी 2015-16 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन फार्म भरने का विज्ञापन नवंबर में आएगा। 31 दिसंबर तक फार्म भरे जा सकेंगे, फिर आवेदन फार्मों की स्क्रूटनी होगी। फरवरी 2016 में प्रवेश परीक्षा होगी। मार्च में रिजल्ट घोषित कर काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अप्रैल से सितंबर 2016 तक पढ़ाई होगी, फिर सेमेस्टर परीक्षा कराकर पीएचडी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
फीस में बदलाव नहीं
प्री पीएचडी के फीस स्ट्रक्चर में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। सामान्य, ओबीसी के स्टूडेंट 1000 और एससी, एसटी के स्टूडेंट 500 रुपये में आवेदन फार्म खरीद सकेंगे। फीस 25000 रुपये है। एससी, एसटी से 12500 रुपये फीस ली जाएगी।
कोर्स भी बदला जाएगा
प्री पीएचडी के 40 कोर्स में बदलाव की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। इसी सिलसिले में डीन, कनवीनर और बोर्ड ऑफ स्टडीज की मीटिंग बुलाई गई है।
यह काम 20 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, फिर एकेडमिक और एक्जीक्यूटिव काउंसिल से इसे पास कराया जाएगा।