फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8793 government teachers recruitment in haryana, apply

8793 सरकारी टीचर्स की भर्ती शुरू, करें आवेदन

Tue, 30 Jun 2015 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Jun 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
8793 government teachers recruitment in haryana, apply

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने प्रदेश के सेकेंडरी शिक्षा विभाग और मौलिक शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े पीजीटी एचईएस-2 (ग्रुप बी सेवाएं) और टीजीटी (ग्रुप सी सेवाएं) के कुल 8793 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अगस्त से 21 सितंबर तक किया जा सकता है। कुल पदों में से 6874 पद पीजीटी एचईएस-2 (ग्रुप बी सेवाएं) सेवा के हैं। जिसमें 174 पद मेवात क्षेत्र कैडर के शामिल हैं। इनमें टीजीटी के 1919 पद हैं जिसमें मेवात कैडर के 225 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवार के पास के आवेदन किए जाने वाले पीजीटी/टीजीटी के संबंधित विषय का हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड एचटेट और स्टेट उत्तीर्ण करने का प्रमाण-पत्र होना चाहिए। यदि उम्मीदवार विज्ञापन के बाद साक्षात्कार की तिथि तक एचटेट की परीक्षा उत्तीर्ण करता है तो वह साक्षात्कार के लिए पात्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन-इन विषयों के खाली पदों पर होगी पर्दी

8793 government teachers recruitment in haryana, apply

मेवात को छोड़कर पीजीटी के विभिन्न विषयों के 6700 पदों में बॉयोलाजी के 101 पद, रसायन शास्त्र के 442 पद, कॉमर्स के 337 पद, इक्नोमिक्स के 366 पद, इंग्लिश के 649 पद, भूगोल शास्त्र के 272 पद, पीजीटी हिंदी के 367 पद, पीजीटी इतिहास के 398 पद रिक्त हैं। इसके अलावा पीजीटी होम साइंस के 193 पद, मैथेमेटिक्स के 1427 पद, शारीरिक शिक्षा के 18 पद, भौतिकी के 687 पद, राजनीति शास्त्र के 424 पद, सॉइकोलॉजी के 49 पद, पंजाबी के 179 पद, संस्कृत के 626 पद, समाज शास्त्र के 157 पद और उर्दू के आठ पद शामिल हैं।

इसी प्रकार केवल मेवात कैडर के लिए विभिन्न विषयों के पीजीटी के 174 पदों में रसायन शास्त्र के 24 पद, कॉमर्स के 6 पद, इक्नोमिक्स के 5 पद, इंग्लिश के 8 पद, भूगोल शास्त्र के 11 पद, इतिहास के 2 पद, होम साइंस के 5 पद, मैथेमेटिक्स के 54 पद, शारीरिक शिक्षा के 2 पद, भौतिकी के 20 पद, राजनीति शास्त्र के 10 पद, सॉइकोलोजी के 2 पद, पंजाबी के 1 पद, संस्कृत के 6 पद, समाज शास्त्र के 3 पद और उर्दू के 15 पद शामिल हैं।

मेवात को छोड़कर टीजीटी के विभिन्न विषयों के 1694 पदों में साइंस के 895 पद, शारीरिक शिक्षा के 662 पद, उर्दू के 31 पद, संगीत के 34 पद और होम साइंस के 72 पद शामिल हैं। मेवात कैडर के टीजीटी के विभिन्न विषयों के 225 पदों में टीजीटी साइंस के 201 पद, होम साइंस के 6 टीजीटी और शारीरिक शिक्षा के 18 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed