{"_id":"7bf5cf58e79f3db4141fbe25d33c142d","slug":"8-questions-about-delhi-university-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू एडमिशन से जुड़े 8 अहम सवालों के जवाब","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू एडमिशन से जुड़े 8 अहम सवालों के जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 May 2014 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. गणित ऑनर्स के साथ संगीत की पढ़ाई की जा सकती है?
विज्ञापन
उत्तर-हां गणित ऑनर्स के साथ आप संगीत की पढ़ाई कर सकते हैं। संगीत को डिसिपिलिन-2 विषय के रुप में लिया जा सकता है।
2. फिजिक्स ऑनर्स के साथ राजनीति शास्त्र की पढ़ाई कैसे होगी?
उत्तर-आप फिजिक्स ऑनर्स को डिसिपिलिन-1 विषय के रूप में ले सकते हैं वहीं डिसिपिलन-2 विषय के लिए राजनीति शास्त्र विषय का चयन कर सकते हैं।
3, बैचलर विद ऑनर्स इन संगीत के लिए दाखिले का क्या आधार है?
उत्तर-बैचलर विद ऑनर्स इन सगीत में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। इसके लिए नॉर्थ कैंपस स्थित म्यूजिक एंड फाइन आर्ट फैकल्टी से संपर्क किया जा सकता है।
4. डीयू में कितने कॉलेजों में अंग्रेजी विषय की पढ़ाई होती है। क्या वह सभी को-एड कॉलेज हैं?
उत्तर-डीयू में अंग्रेजी ऑनर्स की पढ़ाई 45 कॉलेजों में होती है। सभी को-एड कॉलेज नहीं है। इनमें से बहुत से कॉलेज गर्ल्स कॉलेज भी हैं।
5. क्या स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बी.एड की जा सकती है?
उत्तर-स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बी.एड नहीं कर सकते हैं। हां स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) से बी.एड रेगुलर कर सकते हैं।
6. बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई रेगुलर की बजाए पत्राचार से की जा सकती है?
उत्तर-जी हां, बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई पत्राचार से की जा सकती है। इसके लिए स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिला लिया जा सकता है। जहां तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम केतहत दाखिला होगा।
विज्ञापन
7. क्या डीयू में एनसीसी छात्रों को दाखिले में किसी तरह की छूट मिलती है?
उत्तर-नहीं, एनसीसी केलिए किसी तरह की छूट नहीं है। एनसीसी के लिए कॉलेज में संपर्क करना होगा।
8. क्या दाखिले केसमय छात्र का उपस्थिति जरुरी होती है?
उत्तर-जी हां दाखिले के समय उपस्थिति जरूरी है व उसके साथ ही छात्रों को दस्तावेजों को कॉलेज लेकर जाना होगा।
निम्नलिखित कोर्सेस में प्रवेश के आधार निम्न होते हैं।
1. बॉटनी, जूलोजी, माइक्रोबॉयोलॉजी में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी बॉयोमेडिकल साइंस बॉयोटेक।
2. एंथ्रोपॉलॉजी में पीसीबी। 3. फिजिक्स, केमिस्ट्री, इलेकट्रानिकस में पीसीएम इंस्टूमेनटेशन, पॉलिमर साइंस। 4. फूड टेकनॉलॉजी, फॉरेसिंक साइंस में पीसीएम, बॉयोलॉजी, बॉयोटैक। 5. बॉयोकेमिस्ट्री में पीसीएम, बॉयोलॉजी, बॉयोटैक। 6. होमसाइंस में कोई भी तीन विषय साइंस कॉमर्स व ह्यूमेनिटीज में।
विज्ञापन
7. इको, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास में बेस्ट फॉर के आधार पर संस्कृत, सोशोलॉजी, फिलॉस्फी, राजनीति शास्त्र दाखिला
कॉमर्स, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, इटेलियन, उर्दू हिंदी पत्रकारिता, सोशल वर्क, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, अरेबिक, हिंदी, पर्शियन, पंजाबी व बंगाली। 8. मैथमेटिकस, स्टेटिकस, कंप्यूटर साइंस गणित, एक भाषा व दो एकेडमिक विषय।