फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8 nursing college going to be close in haryana

बुरी खबर, हरियाणा में बंद होने जा रहे हैं 8 नर्सिंग कॉलेज

Fri, 26 Jun 2015 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Fri, 26 Jun 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
8 nursing college going to be close in haryana

नर्सिंग स्टूडेंट्स द्वारा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ मोर्चा खोल देने के बाद भी सेहत मंत्री विज अपने फैसले पर अडिग हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में फर्जी तरीके से खोले गए नर्सिंग कॉलेज बंद होंगे और इन छात्राओं को अधिकृत बोर्ड के माध्यम से दोबारा परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन


कई दिनों से राज्य के विभिन्न सूबों के ऐसे ही कॉलेजों में पढ़ने वाली नर्सिंग छात्राएं विज घर पर आकर प्रदर्शन और हंगामा कर रही हैं। एक वह छात्राएं नेशनल हाईवे भी जाम कर चुकी हैं। इसके बाद विज ने इन छात्राओं से सब्र से काम लेने और बात समझने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन

कॉलेज बंद करने की प्रक्रिया चल रही है

8 nursing college going to be close in haryana

विज ने कहा कि ऐसे फर्जी नर्सिंग कालेजों व स्कूलों से ली गई डिग्रियां, आम आदमी पार्टी के कानून मंत्री तोमर की फर्जी डिग्री जैसी होगी और हरियाणा सरकार इसे सहन नहीं करेगी छात्राएं इस बात की गंभीरता को समझें और जिद छोड़कर अपना ध्यान पढ़ाई में लगाएं। जल्द ही उनकी परीक्षा फिर से करवाई जाएगी।

विज ने बताया कि प्रदेश में 80 के करीब नर्सिंग कॉलेज और स्कूल ऐसे हैं, जो बिना अनुमति या इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मान्यता के बिना ही खोल दिए गए हैं। इनका जब कानूनी रूप से वजूद नहीं है, तो इनकी डिग्रियां कैसे मान्य होंगी।

ऐसे आठ नर्सिंग कॉलेजो को बंद करने की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। इसके बाद अन्य फर्जी स्कूलों और कॉलेजों को भी बंद करने का नोटिस दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed