{"_id":"66f3f5c358a161cb6b6975ea86262e59","slug":"79-th-annual-meeting-of-ias-in-pu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव का सामना कैसे करें? इस पर युवाओं को टिप्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
तनाव का सामना कैसे करें? इस पर युवाओं को टिप्स
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Nov 2013 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू में शुक्रवार को इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज (आईएएस) की 79वीं सालाना बैठक का आगाज हुआ।
विज्ञापन
आईएएस के अध्यक्ष प्रो. दिपांकर चटर्जी ने पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में इस सालाना बैठक का उद्घाटन किया। बैठक में एकेडमी के 200 फैलो के अलावा नॉन फैलो सदस्य, शिक्षक और देशभर के वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं।
इस दौरान प्रो. चटर्जी ने स्ट्रेस मैनेजमेंट, द बैक्टीरियल वेज विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मानव की तुलना में कीटाणु तनाव का सामना आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
यही कारण है कि कीटाणु हजारों साल जीवित रहकर मानव के लिए क्षति का कारण बनते हैं।
बैठक के उद्घाटन के दौरान पीयू के कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर, आईएएस के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एके सूद, यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के कुलपति प्रो. आर रामा स्वामी, डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के कुलपति प्रो. आरके कोहली, आईआईएसईआर, मोहाली के निदेशक प्रो. एन सत्यमूर्ति, इमटेक निदेशक डॉ. गिरीश साहनी, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम के महानिदेशक डॉ. गुलशन राय, पीयू के पूर्व कुलपति प्रो. आरपी बांभा और प्रो. केएन पाठक सहित कई सीनेट सदस्य भी मौजूद थे। शनिवार को बैठक का आयोजन इमटेक, सेक्टर-39 में होगा।
विज्ञापन
पीयू के कुलपति ने बैठक में हिस्सा लेने आए सभी डेलीगेट्स का स्वागत करते हुए कहा कि यह सालाना बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन के 125वें जन्मदिवस के मौके पर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के 15 नामी शैक्षणिक और शोध संस्थानों ने मिलकर चंडीगढ़ रीजन इनोवेशन एंड नॉलेज कलस्टर बनाया है।
उद्घाटन के बाद आयोजित किए गए दोपहर के सत्र में साइबर सिक्योरटी पर एन बालाकृष्णन ने लेक्चर दिया।
मुंबई स्थित टीआईएफआर के डॉ. आरके श्यामसुंदर सिक्योरिटी साइबर स्पेस पर अपना व्याख्यान दिया। शाम के सत्र में जेएनयू के प्रो. जयंत घोष ने टिकटिंग टाइम बम पर लेक्चर दिया।
अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी के प्रो. एसए हैदर ने भी व्याख्यान दिया।