फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   77 thousand candidates appear for the panchayat sahayak exam.

पंचायत सहायक बनने को 77 हजार ने आजमाई किस्मत

Mon, 15 Jun 2015 10:55 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 15 Jun 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
77 thousand candidates appear for the panchayat sahayak exam.

हिमाचल प्रदेश की पंचायतों में बतौर पंचायत सहायक बनने के लिए हजारों युवाओं ने भाग्य आजमाया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के माध्यम से संचालित पंचायत सहायकों की भर्ती की लिखित परीक्षा दी है। रविवार को प्रदेश भर के 229 परीक्षा केंद्र में 77 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा संचालन को लेकर बोर्ड ने पुख्ता प्रबंध पहले ही कर रखे थे। इससे परीक्षा का सफल संचालन किया जा सके।

विज्ञापन


प्रदेश में पंचायत सहायक की लिखित परीक्षा के लिए 99016 परीक्षार्थियों ने बोर्ड में ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें प्रदेश भर के करीब 21495 आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण रद्द कर दिए गए। शेष 77591 परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में कुल 229 परीक्षा केंद्र स्थापित कर रविवार को परीक्षा ली गई है।
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि रविवार को परीक्षा का सफल संचालन किया गया है। प्रदेश भर में पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए स्थापित परीक्षा केंद्रों से फीडबैक लिया गया है। परीक्षा 11 से 12:30 बजे तक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा तो हुई, पर परिणाम कब निकले इसका पता नहीं-
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संचालित पंचायत सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए भले ही हजारों युवाओं ने भविष्य आजमाया है, लेकिन लिखित परीक्षा का परिणाम कब तक आएगा।

इसका अभी कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इसलिए हिमाचल प्रदेश के करीब 77 हजार युवाओं को लिखित परीक्षा के परिणाम का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। सूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2012 में ब्लॉक के तहत कार्यरत सिलाई-कढ़ाई अध्यापिकाओं को पंचायत सहायक न मानने का सर्कुलर जारी किया था।

अब पंचायत सहायकों की भर्ती करने के लिए जैसे ही सरकार ने अधिसूचना जारी की है। सिलाई-कढ़ाई अध्यापिकाओं ने ट्रिब्यूनल कोर्ट के समक्ष इस मामले को रखा है। इसलिए जब तक ट्रिब्यूनल से फैसला नहीं आता तब तक पंचायत सहायकों की लिखित परीक्षा का परिणाम नहीं घोषित हो सकेगा।


उधर, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विनय धीमान ने बताया कि पंचायत सहायकों की भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करने के लिए तीन से चार दिन का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन ट्रिब्यूनल कोर्ट में मामला लंबित होने के चलते कोर्ट के आदेशों के बाद ही अब परिणाम घोषित हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed