{"_id":"0de896336e2685852f3cf4accedcae52","slug":"76-requires-for-bio-chemistry-in-lu","type":"story","status":"publish","title_hn":"LU: बायोकेमिस्ट्री में एडमिशन के लिए जरूरी है 76%","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
LU: बायोकेमिस्ट्री में एडमिशन के लिए जरूरी है 76%
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 15 Sep 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन के 26 कोर्सेज की कटऑफ लिस्ट शनिवार को जारी कर दी गई। सूची वेबसाइट www.lkouniv पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
लविवि के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि इस सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 18 सितंबर तक अपनी फीस जमा करनी होगी।
वे अपनी फीस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में ई-चालान या क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जमा कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 19 सितंबर को अलॉटमेंट लेटर जारी किए जाएंगे और इसी दिन उन्हें दाखिले के लिए अपने संबंधित विभाग में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
चौथी कटऑफ में एमएससी बायोकेमिस्ट्री की मेरिट सबसे ऊपर है। इन 26 कोर्सेज के अलावा बाकी कोर्सेज में सीटों के मुकाबले अभ्यर्थी नहीं हैं या फिर कई में अब सीटें ही नहीं बची हैं।
विज्ञापन
प्रो. खरे कहते हैं बाकी के कोर्सेज में सीटें भरने के लिए विभागाध्यक्षों के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। वही वेरिफिकेशन करके बताएंगे कि कौन से अभ्यर्थी दाखिले के योग्य हैं।
इसके बाद अगर अभ्यर्थी को रेगुलर कोर्स में प्रवेश नहीं मिल रहा तो उसे उसी विभाग के सेल्फ फाइनेंस कोर्स में दाखिला मिलेगा।