{"_id":"a80ddd2807ee41caf98a927aecb83674","slug":"7383-students-were-tested-at-15-centers-upsee","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 केंद्रों पर 7383 छात्रों ने दी यूपीएसईई की परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
15 केंद्रों पर 7383 छात्रों ने दी यूपीएसईई की परीक्षा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Apr 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद जिले में रविवार को यूपी राज्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में 15 केंद्रों पर करीब 7383 छात्रों ने ऑफलाइन परीक्षा दी।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा केंद्रों पर 8583 छात्र पंजीकृत थे। पंजीकृत छात्रों में करीब 1200 छात्र अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर 70 से 80 प्रतिशत छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
नोडल आफिसर डा. टी रामानुजम ने बताया कि चार पाली में सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों की जानकारी विश्वविद्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
परीक्षा सुबह साढ़े सात बजे से ही शुरू हो गई थी। एबीईएस इंजीनियरिंग कालेज से परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने परीक्षा को आसान बताया।
नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा में एनसीआर के साथ ही हापुड़, बुलंदशहर से भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए। अब यूपीएसईई की आनलाइन परीक्षा 27 अप्रैल को होनी है। यह परीक्षा भी 15 केंद्रों पर ही कराई जाएगी।
एनडीए की परीक्षा के कारण कम रही उपस्थिति
20 अप्रैल को ही एनडीए की परीक्षा भी थी। जिसके चलते यूपीएसईई की परीक्षा में करीब 12 सौ छात्र नहीं बैठ सके। सेंटरों पर छात्रों की अनुपस्थित कारण नोडल सेंटर की ओर से एनडीए की परीक्षा बताया जा रहा है।
कार्बन कापी से मिलान करेंगे
परीक्षार्थियों को आंसर सीट की एक कार्बन कापी दी गई है। यूपीटीयू जल्द पेपर सेट के हिसाब से ऑसर की वेबसाइट पर जारी करेगी। छात्र अपने नंबर मिला सकेंगे।