{"_id":"7a623f17202446ddea53a3976b4f724f","slug":"7036-lecturer-recruitment-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकिंगः 7036 पदों पर लेक्चरर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ब्रेकिंगः 7036 पदों पर लेक्चरर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Mar 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा की कार्रवाई स्थगित होने से पहले सदन में शिक्षामंत्री पढ़े-लिखे बेरोजगार युवकों के लिए बड़ी खुशखबरी दे गए।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने सदन में जानकारी दी कि हरियाणा में 7036 रिक्त पदों पर लेक्चरर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।
भर्ती प्रमोशनल कोटा के तहत रिक्त पदों पर होगी। इसके लिए भर्ती कार्यालय को निर्देश दे दिए गए है।
भर्ती किए जाने वाले लेक्चरर्स में 1145 लेक्चरर मेवात कैडर के होंगे। इसके लिए 129 उर्दू अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।