{"_id":"1fa18336213f0c715733f65b9ee20d97","slug":"7-student-of-uttarakhand-qualify-for-iim-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के इन 7 सितारों को मिला IIM-A का टिकट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
उत्तराखंड के इन 7 सितारों को मिला IIM-A का टिकट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 Apr 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पहली बार एक साथ उत्तराखंड के सात होनहार छात्रों को देश के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान आईआईएम अहमदाबाद का टिकट मिला है। छह छात्र आईआईटी रुड़की के हैं। शीर्ष-50 में जगह बनाने वाली गुंजन सेठ भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड की आकांक्षा तिवारी, पुखराज पारिख, विख्यात गुप्ता, राघव बंसल, गुंजन सेठ, हर्ष जैन और स्वाति गोयल को आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला मिला है।
99 परसेंटाइल से ऊपर वाले 20 से ज्यादा उत्तराखंड के छात्रों को आईआईएम अहमदाबाद से कॉल आई थी लेकिन इनमें से सात को ही दाखिला मिला है।
सात में से छह के 99 परसेंटाइल से ऊपर थे। जबकि एग्री बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स में आईआईएम-ए ने 93.2 परसेंटाइल वाली अल्मोड़ा की आकांक्षा तिवारी को दाखिला दिया है।
विज्ञापन
यह रही चयन प्रक्रिया
कैट परसेंटाइल आने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से करीब 20 छात्रों को कॉल आई। इसके बाद इंटरव्यू और राइटिंग असेसमेंट टेस्ट (वैट) आयोजित कराया गया।
राइटिंग असेसमेंट टेस्ट में करेंट अफेयर्स से जुड़े टापिक पर 200 शब्दों पर निबंध लिखवाया गया। आईआईएम अहमदाबाद में दाखिले की मेरिट में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के अंकों को भी शामिल किया जाता है। एक वर्ष पूर्व आईआईएम-ए ग्रुप डिस्कशन को बंद कर चुका है।
विज्ञापन