एचपी यूनिवर्सिटीः जनवरी में होगी क्लर्क भर्ती परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू को नए साल में 67 नए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट मिल जाएंगे। क्लर्क भर्ती की मंजूरी मिलते ही नए साल में इसकी परीक्षा करवाने की तैयार है। इसके लिए प्रश्न पत्र सेटिंग से लेकर संभावित परीक्षा तिथि तय करने को लेकर मंथन चल रहा है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी मिल जाने से विवि में स्टाफ की कमी दूर हो जाएगी।
विश्वविद्यालय के इन 67 जेएओ के पदों को भरने के लिए दो बार निकाले गए विज्ञापन में करीब 4300 युवाओं ने आवेदन किया है। इनकी लिखित परीक्षा जनवरी के अंत या फिर फरवरी के शुरूआत में हो सकती है। परीक्षा करवाने के लिए कुलसचिव कार्यालय, प्रशासनिक अधिकारी कसरत कर रहे हैं। लिखित परीक्षा का सिलेबस एचपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग/कंप्यूटर टेस्ट और अंत में साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया जाना है। बीते वर्ष ही विवि को अनुबंध आधार पर 43 क्लर्कों की भर्ती की गई है, अब 67 नए क्लर्क/जेओए मिल जाने से विवि में रिक्त चल रहे गैर शिक्षक कर्मियों के सैकड़ों पदों से पेश आ रही समस्या दूर होगी।
ऐसे होगा परीक्षा में अंक विभाजन
जेएओ आईटी क्लर्क भर्ती के लिए दो अंक की एमसीक्यू की दो घंटे की परीक्षा होगी। इसमें ए पार्ट में कंप्यूटर एप्लीकेशन की 50 अंक के प्रदश्न पूछे जाएंगे। बी पार्ट में हिमाचल प्रदेश और ताजा घटनाक्रमों मामलों पर आधारित 50 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
सी पार्ट में लॉजिक- टेस्ट आफ रिजनिंग के 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। डी पार्ट में सामान्य इंग्लिश, हिंदी और दसवीं के स्तर के 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा के अलावा टाइपिंग टेस्ट होगा, जिसमें तीस शब्द प्रति मिनट इंग्लिश और 25 शब्द हिंदी की कंप्यूटर पर परीक्षा होगी।
जल्द तय होगी लिखित परीक्षा : कुलसचिव
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पंकज ललित ने माना कि विवि में 67 जूनियर आफिसर असिस्टेंट आईटी (क्लर्क) भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि जल्द तय कर घोषित कर दी जाएगी।