फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   62 questions same in ayurveda master degree and ayurveda medical officer exam.

दो परीक्षाओं में एक जैसे डाल दिए 62 सवाल

Thu, 01 Jan 2015 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 01 Jan 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
62 questions same in ayurveda master degree and ayurveda medical officer exam.

आयुर्वेदिक मास्टर डिग्री एवं आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के लिए हुई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। दोनों परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में 62 प्रश्न एक जैसे होने का खुलासा आरटीआई से ली गई जानकारी में हुआ है। अभ्यर्थी मामले को न्यायालय ले जाने की तैयारी में हैं। लोक सेवा आयोग से तर्क दिया गया है कि समय रहते इस बात पर किसी ने कोई रि-प्रेजेंटेशन नहीं दी।

विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले इन परीक्षाओं का परिणाम भी निकल चुके हैं। साक्षात्कार के लिए 7 से 11 जनवरी तक तारीख तय की गई है। 21 अगस्त को आयुर्वेदिक मास्टर डिग्री की परीक्षा एचपीयू की ओर से ली गई। 19 सितंबर को आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा लोक सेवा आयोग ने ली।
विज्ञापन


एमडी की परीक्षा के प्रश्न पत्र में 200 प्रश्न हैं, जबकि एएमओ के लिए 100 प्रश्न हैं। एमडी के अभ्यर्थियों ने आरटीआई से सूचना मांगी। इसमें ऐसे 62 प्रश्न एक जैसे पाए गए हैं। परीक्षार्थियों में डा. अभिषेक, डा. नवीन शर्मा, डा. बबिता शर्मा, डा. गौरव शर्मा, डा. मुनीष भारद्वाज, डा. मनमोहन सिंह, डा. कपिल एवं डा. परमजीत ने आरोप लगाया कि इसमें चहेतों को लाभ देने जैसी धांधली नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि मामले में उचित कदम नहीं उठाया तो वे न्यायालय जाएंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी ज्ञापन दिया गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी
लोक सेवा आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने बताया कि इसमें ऐसी कोई बात नहीं है, जिसमें कोई धांधली पाई जाए। वैसे इस पर पहले कोई रि-प्रेजेंटेशन भी आयोग के पास नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed