{"_id":"def44180f0adf7ce923602327772c050","slug":"6000-seats-are-vacant-in-ip-university-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू: अभी भी खाली हैं 6000 सीटें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आईपीयू: अभी भी खाली हैं 6000 सीटें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Sep 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपी यूनिवर्सिटी में 6000 खाली सीटों पर अब एडमिशन नहीं होंगे, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने खाली सीटों पर दाखिले की अधिसूचना वापस ले ली है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एनओसी में देर की वजह से सीट अलॉटमेंट के लिए पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू की थी। काउंसलिंग के महज तीन ही राउंड हुए। अगस्त में ओपन राउंड हुआ। इसके बाद भी पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएशन प्रोग्राम में लगभग 6000 सीट खाली रह गई थीं।
विज्ञापन
छात्रों की मांग पर प्रबंधन ने 1 सितंबर को स्पेशल ऑनलाइन राउंड आयोजित किया। इन खाली सीटों के लिए 8,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था, लेकिन एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंशिंग इंस्टीट्यूट (आईपीयू से मान्यता प्राप्त कॉलेज) ने स्पेशल राउंड को गलत ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी।
विज्ञापन
इसकी वजह से सीट अलॉटमेंट पर स्टे लगा दिया गया था। शैक्षणिक सत्र 2014-15 के तहत फरवरी में ही दाखिला आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सीट अलॉटमेंट के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा भी समय पर हुई, लेकिन दिल्ली सरकार ने नया सत्र शुरू करने के लिए डेढ़ महीने की देरी से जून में एनओसी जारी की थी।