{"_id":"9ab3261a99c4766f735ccf86a5ecf2ec","slug":"60-case-registered-in-24-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: पोस्टर लगाने को लेकर 24 घंटे में 60 मामले दर्ज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
DU: पोस्टर लगाने को लेकर 24 घंटे में 60 मामले दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ(डूसू) चुनावों को लेकर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली संपत्ति विरुपण अधिनियम के तहत कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। उत्तरी जिले में ही 24 घंटे के अंदर 60 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टर लगाकर रहे दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पांच गाड़ियां जब्त की हैं। मनाही पूरा नार्थ कैंपस चुनावों के पोस्टरों से अट्टा पड़ा है। छात्र संघ आचार संहिता का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तरी जिले के डीसीपी मधुर वर्मा के अनुसार डूसू चुनावों के तहत दिल्ली में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। तिमारपुर, मुखर्जी नगर, सिविल लाईंस आदि जगहों पर ज्यादा पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस ने बुधवार को पोस्टरबाजी के खिलाफ अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 60 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
मनाही होने के बावजूद छात्र नेता पोस्टर लगाने से मान नहीं रहे हैं। पुलिस अधिकारियो के अनुसार दिल्ली संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत दोषी होने पर एक वर्ष की सजा और 40 हजार रुपये जुर्मान की सजा हो सकती है।