फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5th and 8th Class Exam Complusory in Punjab School Board

पंजाब बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए बुरी खबर, जरूर पढ़ें

Sun, 22 Jun 2014 10:14 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 22 Jun 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
5th and 8th Class Exam Complusory in Punjab School Board

प्रदेश सरकार इस सत्र से पांचवीं और आठवीं में बोर्ड परीक्षा अनिवार्य करने जा रही है। इस परीक्षा में फेल करने का भी प्रावधान रहेगा। सरकार ने इस पर होमवर्क भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि आठवीं तक की बोर्ड परीक्षा खत्म कर देने का नकारात्मक असर पड़ा है। कई स्थानों पर शिक्षा का स्तर गिर गया है।
विज्ञापन


आठवीं तक के बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना तो खत्म हुई ही है, उनमें फेल होने का डर भी नहीं है। उम्मीद है कि इस सेशन से ही सरकार दोनों कक्षाओं की परीक्षा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीए सरकार ने वर्ष 2009 में राइट टू सर्विस एक्ट लागू किया था। इसके तहत विदेशों की तर्ज पर स्टडी का प्रावधान और खाका तैयार किया गया था।

स्कूलों में अंकों के प्रतिशत को खत्म कर ग्रेडिंग सिस्टम शुरू किया गया और आठवीं, पांचवीं की बोर्ड परीक्षा को खत्म कर दिया गया। आठवीं तक हर बच्चे को एजुकेशन का अधिकार दे दिया गया चाहे वह पास हो या फेल।

यानी आठवीं कक्षा तक फेल होने का डर खत्म कर दिया गया था। एक्ट में संशोधन के लिए कई सूबे केंद्र सरकार के आगे अपनी बात रख चुके हैं।

हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह ने भी कुछ समय पहले इस पर कड़ा रुख इख्तियार कर केंद्र सरकार को पत्र लिखा था।

राइट टू एजुकेशन एक्ट में संशोधन करवाया जाएगा। इसके लिए वैधानिक राय ली जा चुकी है। अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
डॉ. दलजीत सिंह चीमा, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed