फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   53 students received job Jijissimti

जॉब फेस्ट में चमके जीजीएससीएमटी के होनहार

Sat, 14 Dec 2013 10:34 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Dec 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
53 students received job Jijissimti
जीजीएस कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (जीजीएससीएमटी) में हुए कैंपस प्लेसमेंट में कालजे के 53 विद्यार्थी अलग-अलग कंपनियों में नौकरी पाने में सफल रहे।
विज्ञापन


फाई इन्फोटेक प्रा.लि., ई-ड्रोण और नेक्सजेन, सिगमा जैसी प्रमुख कंपनियों ने कॉलेज में कार्यालय खोले हैं।

संस्थान के निदेशक डॉ जीएस विरदी ने कहा कि इस उपलब्धि को कैंपस बिजनेस पार्क के मार्फत हासिल किया गया है। जिसका प्रबंधन कई साल से इंडस्ट्री में लंबे अनुभव प्राप्त एवं उसी क्षमता में काम कर चुके लोग संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करीब 53 विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा चुना गया है। विशाल सूद, सीईओ, कॉर्पोरेट कैंपस बिजनेस पार्क ने बताया ‘यह प्रक्रिया ऐसे काम करती है कि इसमें सीबीपी की टीम विद्यार्थियों की गुणवत्ता के आधार (सीबीपी और कंपनी द्वारा ली जाने वाली परीक्षा के आधार पर), मैनेजमेंट की सोच और उपलब्ध बुनियादी ढांचे के आधार पर कैंपसों का चयन करती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज में कैंपस बिजनेस पार्क स्थापित करने वाला यह राज्य का पहला संस्थान है, जो पढ़ाई के दौरान दूसरे और तीसरे साल के विद्यार्थियों को कैंपस में ही कंपनियों के साथ काम करने के अवसर प्रदान करता है, जिसके बदले उन्हें वेतन भी दिया जाता है।

युवा उद्यमियों को नई पहल की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए चंडीगढ़ में सीबीपी के साथ यह कालेज एक रोड शो भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed