फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   50 mbbs seats less from himalyan institute.

हिमालयन इंस्टीट्यूट में एमबीबीएस की 50 सीटें हुई कम

Fri, 26 Jun 2015 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Jun 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
50 mbbs seats less from himalyan institute.

एचआईएचटी (हिमालयन इंस्टीट्यूट) जौलीग्रांट की ओर से दो साल से लगातार 50 एमबीबीएस सीटों में से 25 सरकारी कोटे की यूपीएमटी काउंसिलिंग में दिए जाने के बाद इस साल सीटें नहीं मिल पाएंगी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की ओर से मेडिकल कॉलेज को अतिरिक्त 50 सीटें इस साल अलॉट नहीं की गई हैं।

विज्ञापन


कॉलेज का कहना है कि उन्होंने दो बार निरीक्षण कराया है। वह जांच कर रहे हैं, अगर उनके स्तर की खामी न पाई गई तो वे कोर्ट जाने को तैयार हैं।

एमसीआई ने पाईं थीं खामियां
एचआईएचटी मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट में दो वर्ष पहले एमसीआई ने 50 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटों को मान्यता दी थी। कॉलेज की कुल 150 सीटों में से 25 सीटें यूपीएमटी काउंसिलिंग में दी जाने लगी।
विज्ञापन


इस बार भी कॉलेज में 50 अतिरिक्त सीटों की बढ़ोतरी जारी रखने के लिए एमसीआई की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने खामियां पाईं और आवेदन रिजेक्ट कर दिया। इस पर कॉलेज ट्रस्ट की ओर से एमसीआई को पत्र भेजा गया और कहा गया कि जो खामियां बताई गईं हैं, वैसी कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा निरीक्षण के बाद भी आवेदन निरस्त
जनवरी 2015 में दोबारा निरीक्षण कराने की मांग की गई, जिसे मान लिया गया और निरीक्षण की नई तिथि 15 मई तय की गई। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. विजय धस्माना का कहना है कि अंतिम तिथि बीतने के बाद 21 मई को एमसीआई की टीम निरीक्षण करने आई। टीम ने आवेदन फिर निरस्त कर दिया।

कॉलेज के चेयरमैन ने बताया कि वे जांच करवा रहे हैं कि किस वजह से यह सीट नहीं मिली है। कहा कि अगर एमसीआई के स्तर से यह खामी हुई होगी तो वे इसके खिलाफ कोर्ट जाने को तैयार हैं। यह भी साफ किया कि यूपीएमटी काउंसिलिंग में एमबीबीएस की 25 सीटें केवल उनकी 50 सीटें बढ़ने की सूरत में ही दी जाएंगी।


तीन नए कॉलेजों के प्रस्ताव रिजेक्ट
प्रदेश से तीन नए मेडिकल कॉलेजों के प्रस्ताव भी मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया ने रिजेक्ट कर दिए हैं। इसमें दून मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज और श्रीदेव सुमन सुभारती मेडिकल कॉलेज का प्रपोजल शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed