फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   44% polytechnic seats vacant

कैसे रह गईं पॉलीटेक्निक की 44% सीटें खाली?

Sun, 25 Aug 2013 10:50 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 25 Aug 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
44% polytechnic seats vacant

प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों की 44 प्रतिशत सीटें इस साल दाखिला न होने के कारण खाली रहेंगी।

विज्ञापन


खाली सीटों में ज्यादातर सीटें निजी संस्थानों की हैं। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश और शासन की सख्ती की वजह से संयुक्त प्रवेश परीक्षा में भी कोई दखल नहीं करना चाहता। ऐसे में हर साल की तरह निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों के पास सीधे दाखिला का मौका नहीं है।


पहली बार तय समय में खत्म हुई पॉलीटेक्निक काउंसलिंग का असर इसकी सीटों पर साफ नजर आ रहा है। प्रदेशभर में विभिन्न ग्रुपों में पॉलीटेक्निक की एक लाख 13 हजार 256 सीटें हैं।

विज्ञापन


इस बार इनमें से केवल 62 हजार 993 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। बाकी की 50 हजार 263 सीटें खाली पड़ी हुई हैं।

छह अगस्त को काउंसलिंग के तीनों चरण खत्म होने के बाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद सचिव ने 10 अगस्त को पॉलीटेक्निक संस्थानों को प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को सीधे दाखिला देने की अनुमति भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मौका केवल दो दिनों यानी 12 अगस्त तक ही था। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों की ज्यादातर सीटें भर चुकी हैं।

निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों की अपेक्षाकृत ज्यादा फीस जुटाना आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों के लिए आसान नहीं था और संस्थानों में सीटें खाली रहने की यह भी एक वजह रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed