{"_id":"189c055b7cfa975424ccd9a468c4fe5a","slug":"43rd-foundation-day-of-nsui","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इक अधिया मंगाई जा’ पर झूमा विश्वविद्यालय","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
‘इक अधिया मंगाई जा’ पर झूमा विश्वविद्यालय
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 10 Apr 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय सभागार में बुधवार को 43वें स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित किया। इंडियन आइडल अनुज शर्मा ने यहां ‘गंदी बात...सुन रहा है न तू... तुम ही तो हो’ जैसे फिल्मी तरानों पर खूब रंग जमाया। लोक गायक कुलदीप शर्मा ने ‘इक अधिया मंगाई जा, रोहड़ू जाणा मेरी आमिये..., शालू तो पोढ़दी आरकेएमवी’ पहाड़ी गीतों पर समां बांधा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आगाज जमशाद और साथियों ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद लतिका और साथी कार्यकर्ताओं ने सूफी डांस की प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। आरकेएमी से आई कार्यकर्ताओं पूजा, हर्षिता अदिति, वंदना और साथी छात्राओं ने शिमला नाटी की बेहतरीन प्रस्तुति दी। ‘कहानी बंटु की’ नाटक की प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
किन्नौरी लोक गायक राजीव नेगी ने ‘चिटिव चिटिव शारे... किन ता जैसेकी चू चालंग’ गीतों पर दर्शकों को नचाया। वहीं रोहित ठाकुर, अनिल सूर्यवंशी, रिंपल धरैक ने पहाड़ी गीतों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। समारोह में एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव निगम भंडारी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने संगठन के स्थापना दिवस पर सभी मौजूद कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रिंपल चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर सभी कार्यकर्ताओं को एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर बधाई दी। कार्यक्रम में विवि इकाई के अध्यक्ष हुक्म, सचिव अशोक सिंघानिया, प्रदेश महासचिव अरविंद धीमान, प्रदेश सचिव अमित गौड़, जिला पदाधिकारी हरिंद्र, जिला अध्यक्ष एहलोद चौहान, बलविंद्र सिंह, जिला सचिव सहित अन्य संगठन नेता मौजूद रहे।